Advertisement

Astro Tips For Clothes: फैशन में पहन रहे फटी जींस या कपड़े, कंगाल कर देगी आपकी ये आदत

Astro And Vastu Tips For Clothes: शास्त्रों के अनुसार, कभी भी फटे- पुराने कपड़े नहीं पहनने चाहिए, इससे शुक्र देव नाराज होते हैं और जीवन में कंगाली आती है. 

Astro Tips For Clothes: फैशन में पहन रहे फटी जींस या कपड़े, कंगाल कर देगी आपकी ये आदत

Astro And Vastu Tips For Clothes

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज के दौर में लोग न्‍यू फैशन फॉलो करते हैं और ट्रेंड में जो भी फैशन हो लड़कियां और लड़के उसे फॉलो करने लगते हैं. आजकल रिप्ड यानी फटी जींस पहनने का चलन काफ़ी बढ़ गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फटे या पुराने कपड़े पहनने से व्यक्ति के जीवन पर बुरा असर पड़ता है. जी हां, फटी जींस या पुराने फटे कपड़े पहनने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इससे कई तरह की बिमारियां जकड़ लेती हैं और आपका शरीर कमजोर हो जाता है. इसकी वजह से ग्रहों पर भी बुरा असर पड़ता है, अगर आप भी फटी जींस पहनते हैं, तो इससे जुड़े इन बातों को जरूर जान लें.

शुक्र देव होते हैं नाराज 

शुक्र ग्रह को जीवन की गुणवत्ता और भोग-विलास का स्वामी माना जाता है और फटे कपड़े पहनने पर शुक्र देव  आपको नकारात्मक प्रभाव देने लगते हैं. बता दें कि यह प्रभाव आपके जीवन पर भी असर डालते हैं. इसके अलावा पुराने कपड़े पहनने से व्यक्ति धीरे-धीरे कंगाल होने लगता है और उसकी किस्मत का ताला बंद होने लगता है. 

यह भी पढ़ें - Swastik Sign: ऋग्वेद में बताया गया है स्वास्तिक की चारों रेखाओं का महत्व, जान लें इसे बनाने का सही नियम

घेर लेती हैं परेशानियां

शास्त्रों के अनुसार फटे कपड़े पहनने से माता लक्ष्मी भी रूठ कर घर से प्रस्थान कर जाती हैं और इसकी वजह से घर में दरिद्रता आने लगती है. इसलिए हमेशा फटे या पुराने कपड़े पहनने से बचना चाहिए. बता दें कि वास्तु शास्त्र में यह भी कहा गया है कि फटी जींस पहनने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित होता है और इस  वजह से रिश्तो में मनमुटाव आने लगता है.

यह भी पढ़ें -  Jyotish Upay For Money: धनलाभ के लिए अपनाएं ये उपाय, रुपयों पैसों की दिक्कत होगी दूर और जल्द ही बनेंगे करोड़पति

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी भी रात के समय अपने कपड़ों को बाहर नहीं छोड़ना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से कपड़ो में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है और उन कपड़ों को पहनने वाले व्यक्ति पर भी प्रभाव डालती है. 

-शास्त्रों के अनुसार नए कपड़ों को हमेशा शुक्रवार, बृहस्पतिवार या फिर बुधवार के दिन पहनना चाहिए.

 -शुक्रवार का दिन किसी भी नए वस्त्र को पहनने के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है.

 - शनिवार के दिन नए कपड़े पहनने से बचना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement