Advertisement

Vinayak Chaturthi 2024: कल रखा जाएगा विनायक चतुर्थी व्रत, दुख और कष्टों से मुक्ति के लिए इस विधि से करें पूजा

Vinayak Chaturthi 2024 Date And Time: विनायक चतुर्थी का व्रत करने से करने से बप्पा सभी दुखों और कष्टों को दूर करते हैं.

Latest News
Vinayak Chaturthi 2024: कल रखा जाएगा विनायक चतुर्थी व्रत, दुख और कष्टों से मुक्ति के लिए इस विधि से करें पूजा

Vinayak Chaturthi 2024

Add DNA as a Preferred Source

Vinayak Chaturthi 2024: चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा के लिए खास मानी जाती है. कृष्ण और शुक्ल पक्ष दोनों की चतुर्थी को व्रत रखा जाता है. हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी व्रत (Ashadha Vinayaka Chaturthi) किया जाता है. अब आषाढ़ माह में विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi July Date) रखा जाएगा. इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा (Ganesh Ji Puja) करने से दुखों और विघ्नों को दूर कर सकते हैं. चलिए इस व्रत के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में बताते हैं.

विनायक चतुर्थी व्रत

आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्खी की शुरुआत सुबह 6:08 पर होगी. जिसका समापन अगले दिन सुबह 7:51 पर होगा. ऐसे में इस व्रत में चंद्रोदय का महत्व होता है ऐसे में व्रत 9 जुलाई को रखा जाएगा.


गंगाजल की तरह ही घर में क्यों नहीं रखना चाहिए यमुना जल, जानें इसकी वजह


विनायक चतुर्थी पूजा शुभ मुहूर्त

9 जुलाई को व्रत किया जाएगा और भगवान गणेश जी की पूजा 11 बजकर 03 मिनट से कर सकते हैं. यह मुहूर्त 11ः03 से शुरू होकर 01:50 तक रहेगा. इस दिन तीन शुभ योग भी बन रहे हैं. रवि योग और सिद्धि योग दिनभर रहेंगे वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5ः30 से सुबह 7ः52 तक रहेगा.

विनायक चतुर्थी पूजा विधि

कल विनायक चतुर्थी व्रत करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाएं. स्नान आदि करने के बाद घर की साफ-सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें. मंदिर की अच्छे से सफाई कर मंदिर में चौकी लगाएं. चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें. बप्पा को चावल, दूर्वा, फल, फूल और पंचामृत चढ़ाएं और विधि विधान से पूजा करें. मंत्रों का जाप करें और आरती करने के बाद गणेश जी को लड्डू या मोदक का भोग लगाएं. आरती के बाद प्रसाद बाटें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement