Advertisement

Money Remedy: क्या जेब हमेशा खाली रहती है? अगर पैसा नहीं टिकता तो शुक्रवार को करें केवल ये एक उपाय

अगर आपके घर में पैसा नहीं रुकता है तो आपके लिए एक ऐसा अचूक उपाय लाए हैं जो न केवल धन आगमन के रास्ते खोलेंगे बल्कि घर में पैसा टिका भी रहेगा.

Latest News
Money Remedy: क्या जेब हमेशा खाली रहती है? अगर पैसा नहीं टिकता तो शुक्रवार को करें केवल ये एक उपाय

पैसे की तंगी से जूझ रहे तो शुक्रवार को करें ये उपाय

Add DNA as a Preferred Source

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा और लक्ष्मी वैभव व्रत का विशेष महत्व है. शास्त्रों के अनुसार इस व्रत और पूजा को करने से ना सिर्फ आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली भी आती है. इस व्रत को स्त्री-पुरुष दोनों कर सकते हैं और इससे भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अपनाकर आर्थिक संकट से छुटकारा पाया जा सकता है.

लक्ष्मी पूजा का महत्व
शुक्रवार के दिन धन की देवी लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. पूजा के समय देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाने से वह प्रसन्न होती हैं और भक्त पर अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं. अगर आप अपने जीवन में धन की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लक्ष्मी पूजा के दौरान कमल का फूल जरूर चढ़ाएं. इस उपाय से आपके घर में धन आएगा और सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी.
 
खीर प्रसाद
मां लक्ष्मी को खीर बहुत प्रिय है. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को साबूत चावल और गुड़ की खीर का भोग लगाने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बढ़ती है. खीर का भोग लगाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं.
 
श्री यंत्र की स्थापना
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन अपने घर में श्रीयंत्र स्थापित करें. इसे पूजा कक्ष की उत्तर दिशा में या मुख्य द्वार पर रखना चाहिए. ऐसा करने से आपका आर्थिक संकट दूर हो सकता है.
 
शंख का महत्व
शास्त्रों के अनुसार नियमित रूप से घर में शंख बजाने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं. शुक्रवार के दिन नियमित रूप से घर में शंख बजाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है.
 
लक्ष्मी वैभव व्रत का फल  
अगर आप मनचाहा वर या वधू पाना चाहते हैं तो शुक्रवार का व्रत करना चाहिए. ऐसा करने से लक्ष्मी देवी के भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement