Advertisement

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुआ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, जम्मू पहुंचे श्रद्धालु, जानें टोकन से लेकर आवेदन का प्रोसेस

अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. इसके लिए जम्मू में 5 काउंटर लगाये गये हैं. बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन प्राप्ति के लिए लाखों भक्त जम्मू पहुंच चुके हैं. यहां से 28 जून को पहला जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना होगा.

Latest News
Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुआ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, जम्मू पहुंचे श्रद्धालु, जानें टोकन से लेकर आवेदन का प्रोसेस
Add DNA as a Preferred Source

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है. ऑनलाइन के बाद बुधवार से बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए जम्मू में 5 जगहों पर काउंटर लगाये गये हैं. इन पर बाबा बर्फानी के दर्शनों की इच्छा रखने वाले भक्त रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं. इसके अलावा एक टोकन केंद्र भी बनाया गया है. यहां आज से मिलना शुरू हो गया है. बाबा के दर्शन पाने के लिए आतुर श्रद्धालुओं का निर्धारित रूट और तिथि के हिसाब से ही पंजीकरण होगा. 

रजिस्ट्रेशन और टोकन सेंटर पर पहुंचने वाले यात्रियों को यहां हर तरह की सुविधाएं मिलेगी. इसको लेकर प्रशासन ने सभी सेंटरों का दौरा किया. वहां पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं जायजा लिया. 

एडीसी ने बताया कि यात्रियों को तपती धूप और सूरज की किरणों से बचाने के लिए शेड और टेंट लगाएं गये हैं. रजिस्ट्रेशन से लेकर टोकन सेंटरों के बाहर भी टेंट लगाएं गये हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो. इसके अलावा खाना और पानी का भी खास ध्यान रखा जा रहा है. यहां पर सभी तरह की सुविधाएं पुख्ता की गई हैं. 

यहां से मिलेंगे टोकन और फिर होगा रजिस्ट्रेशन

बाबा बर्फानी के दर्शन प्राप्त करने के लिए लाखों श्रद्धालु जम्मू पहुंच गये हैं. यहां पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सेंटर भी खोल दिये गये हैं. हालांकि रजिस्ट्रेशन से पूर्व टोकन लेना होगा. यह टोकन जम्मू रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम से मिलेगा. यहां पहले मेडिकल जांच की जाएगी. इसके बाद यात्री को फिट पाये जाने पर टोकन दिया जाएगा. 

टोकन के बाद यहां करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

टोकन पाने के बाद भक्तों को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सेंटर पर जाना होगा. इसमें साधु संतों के लिए राम मंदिर और गीता भवन में रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है. वहीं आम श्रद्धालुओं के लिए वैष्णी धाम, पंचायम भवन महाजन हॉल जम्मू में रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाये गये हैं. वहीं आरएफआईडी और ईकेवाइसी सेंटर रेलवे स्टेशन और बेस कैंप भगवती नगर में बनाये गये हैं. 

28 जून को रवाना होगा पहला जत्था

बाबा अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी. इसके लिए 28 जून से शुक्रवार को जम्मू शहर से आधार शिविर तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना होगा. बता दें कि अब तक 2 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement