Advertisement

Alvida Jumma Namaz Time: अलविदा जुमा आज, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगेंगे रोजेदार, देखें अलविदा की नमाज का टाइम

Alvida Jumma 2025 Prayer Timings: माह-ए-रमजान का आखिरी जुमा बहुत ही खास होता है. यह रमजान के खत्म होने का संकेत देता है. इसे अलविदा जुमा कहा जाता है. अलविदा पर रोजेदार नमाज अदा कर अल्लाह से रहमत मांगते हैं.

Latest News
Alvida Jumma Namaz Time: अलविदा जुमा आज, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगेंगे रोजेदार, देखें अलविदा की नमाज का टाइम

Alvida Jumma 2025

Add DNA as a Preferred Source

Alvida Jumma Namaz Time 2025: रमजान के आखिरी जुमे के दिन अलविदा जुमा होता है. इस दिन मस्जिद में खास नमाज अदा की जाती है. सभी लोग एक साथ नमाज अदा कर अल्लाह से अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगते हैं. इस साल 28 मार्च 2025 यानी आज अलिवाद जुमा है. अलविदा पर देशभर में मुसलमान मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा होंगे. जुमे की नमाज से पहले भाषण दिया जाता है जिसे खुतबा कहते हैं. खुतबे में अल्लाह की रहमत और बंदों की जिम्मेदारियों के बारे में बताया जाता है. आज अलविदा की नमाज का समय क्या है चलिए आपको बताते हैं.

अलविदा की नमाज का समय (Alvida Jumma Namaz Time)

दिल्ली में अलविदा जुमे की नमाज का समय दोपहर 12:33 पर है. दोपहर 12 बजकर 33 मिनट जुहर की नमाज का समय है. लेकिन मस्जिदों में भीड़ को देखते हुए हर मस्जिद में नमाज का खास समय निर्धारित किया जाता है. जामा मस्जिद में दोपहर 1 बजे उपदेश शुरू होता है. इसके बाद दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच नमाज अदा की जाती है. हर शहर में नमाज का समय अलग होता है. कई मस्जिदों में अधिक नमाजियों को शामिल करने के लिए दो जमातियां होती हैं. जुमे की नमाज का सिलसिला दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास शुरू होगा जुहर की नमाज दोपहर 2 बजे तक होगी.

अलविदा जुमे का महत्व (Alvida Jummah Importance)

अलविदा जुमे का इतिहास इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद से जुड़ा हुआ है. उन्होंने जुमे का दिन बाकि दिनों से खास बताया था. खासकर रमजान के महीने का आखिरी जुमा पाक माना गया है. जुमे की नमाज से पहले भाषण दिया जाता है जिसे खुतबा कहते हैं. खुतबे में अल्लाह की रहमत और बंदों की जिम्मेदारियों के बारे में बताया जाता है. अलविदा जुमे की नमाज अदा कर रोजेदार अल्लाह से रहमत, बरकत और मगफिरत की दुआ करते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement