धर्म
अक्षय तृतीया का त्योहार का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है. इस दिन सोना-चांदी के साथ-साथ कुछ चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है.
Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है. हर साल बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 30 अप्रैल 2025 बुधवार को मनाया जा रहा है. इसमें कई शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन रोहिणी नक्षत्र के साथ अक्षय योग बन रहा है. इसके साथ ही बुधवार का दिन है. इसे एक अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है. अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बेहद शुभ होता है. इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी के साथ-साथ कुछ चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है. इसके साथ ही सुख और संपदा आती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का समय शहर के हिसाब से अलग अलग होता है. हालांकि इसमें थोड़ा बहुत फर्क होता है. आइए जानते हैं कि आपके शहर सोना खरीदने का शुभ समय क्या है...
पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का मुहूर्त 29 अप्रैल 2025 को भी की जा सकती है. वहीं 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त है. इसके अलावा दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 41 मिनट से दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सोना चांदी खरीद सकते हैं. वहीं शुभ चौघड़िया की बात करें तो यह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर 9 बजे तक रहेगा. इसके बाद सुबह 10 बजकर 39 मिनट से लेकर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
दिल्ली एनसीआर समेत सभी शहरों में खरीदारी करने के शुभ मुहूर्त में थोड़ा बहुत अंतर हैं. आइए शहरों के अनुसार जानते हैं किस शहर में कौन सा शुभ मुहूर्त है, जिसमें आप सोना चांदी खरीद सकते हैं. इनमें पूर्ण की बात करें तो यहां खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 8 मिनट से लेकर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. वहीं दिल्ली में 05 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक, जयपुर में 5 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक, गुरुग्राम 5 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक, नोएडा में 5 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक, लखनऊ 05 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 04 मिनट तक रहेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.