धर्म
हिंदू धर्म में अमावस्या का बड़ा महत्व है. हर 12 अमावस्या तिथि आती है यानी हर माह में 1 बार अमावस्या आती है. इसमें भगवान की पूजा अर्चना करने के साथ ही पितरों तर्पण करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है.
Aghan Amawasya 2024 Date: मार्गशीर्ष माह में अमावस्या का बड़ा महत्व है. इसे नो मून डे और न्यू मून डे भी कहा जाता है. हर माह में एक अमावस्या की तिथि पड़ती है. इसमें मार्गशीर्ष अमावस्या की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत ज्यादा है. इस दिन भगवान की पूजा अर्चना करने के साथ ही दान, पिंडदान और पूर्वजों का तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं. पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है, लेकिन इस साल अमावस्या तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. अगर आप भी इस असमंजस में हैं तो आइए जानते हैं कि इस बार किस दिन है अमावस्या तिथि से लेकर इसका शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व...
इस दिन मनाई जाएगी अमावस्या
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि 30 नवंबर 2024 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी. यह अगले दिन 1 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि को देखते हुए अमावस्या का व्रत और पूजा 1 दिसंबर को रखा जाएगा.
ये है अमावस्या का महत्व
मान्यता है कि अमावस्या के दिन पितर धरती पर आते हैं. इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान व पूजा अर्चना करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. जीवन में आने वाली समस्या और पितृदोष से मुक्ति मिलती है. इस दिन व्रत करने से पितरों के साथ ही भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. व्यक्ति को स्वास्थ्य, धन, प्रेम और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
(देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर)