Advertisement

Shri Nand Kishore Temple Reopens: सालों बाद खुला बंदीपोरा स्थित श्री नंद किशोर मंदिर, कश्मीरी पंडितों ने की 'शांति की प्रार्थना'

Shri Nand Kishore Temple Reopens: सालों बाद एक बार फिर से उत्तर कश्मीर के बंदीपोरा जिले में स्थित ऐतिहासिक श्री नंद किशोर मंदिर को खोल दिया गया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मंदिर 1990 में शुरू हुई उग्रवाद की घटनाओं के बाद से बंद हो गया था.

Latest News
Shri Nand Kishore Temple Reopens: सालों बाद खुला बंदीपोरा स्थित श्री नंद किशोर मंदिर, कश्मीरी पंडितों ने की 'शांति की प्रार्थना'

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

Shri Nand Kishore Temple Reopens- सालों बाद एक बार फिर से उत्तर कश्मीर के बंदीपोरा जिले में स्थित ऐतिहासिक श्री नंद किशोर मंदिर को खोल दिया गया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मंदिर 1990 में शुरू हुई उग्रवाद की घटनाओं के बाद से बंद हो गया था. इस मंदिर के दोबारा खुलने से यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए.

बताया जा रहा है कि देश के अलग अलग-अलग हिस्सों से करीब 300 कश्मीरी पंडित मंदिर पहुंचे थे, उन्होंने यहां श्री नंद किशोर जी की जयंती मनाई. सालों बाद मंदिर के खुलने से लोग भावुक नजर आए.   

भावुक हुए लोग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस मंदिर के दोबारा खुलने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, यह विस्थापित कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए एक अहम पल था, यह मंदिर जब फिर से खुला तो भावुक नजारे देखने को मिले. 

इस वजह से हुआ था बंद

बताया जाता है कि यह मंदिर 1990 में शुरू हुई उग्रवाद की घटनाओं के बाद बंद हो गया था, हालांकि कुछ समय पहले ये मंदिर रेनोवेशन के लिए खुला था. दोबारा मंदिर खुलने पर करीब 300 कश्मीरी पंडित मंदिर पहुंचे थे. 

कश्मीरी पंडितों ने की 'शांति की प्रार्थना' 

यहां श्री नंद किशोर जी की जयंती मनाई गई, मंदिर में मौजूद कश्मीरी पंडितों ने शांति की प्रार्थना की, यह पल उनके लिए काफी भावुक था.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement