Advertisement

इन 5 राशियों पर भगवान शिव के साथ रहेगी विष्णु जी की कृपा, अधिकमास की शिवरात्रि पर बनेंगे सारे काम

सावन में चल रहे अधिकमास में सिर्फ दो दिन बचे हैं. इसबीच अधिकमास में पड़ने वाली शिवरात्रि 5 राशिफल वालों के बेहद शुभ है. इन राशि वालों के भाग्य का सितारा चमक जाएगा. सभी कामों में सफलता प्राप्त हो सकती है.

Latest News
इन 5 राशियों पर भगवान शिव के साथ रहेगी विष्णु जी की कृपा, अधिकमास की शिवरात्रि पर बनेंगे सारे काम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सावन के साथ ही अधिकमास चल रहा है. इसी वजह से इसे मलमास और अधिकमास भी का कहा जाता है. इस मास में भगवान शिव के साथ ही विष्णु जी की विशेष कृपा होती है. अधिकमास में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि और भी विशेष हो जाती है. ज्योतिष की मानें तो 14 अगस्त को अधिकमास में पड़ने वाली शिवरात्रि के दिन इन 5 राशियों को भगवान शिव और विष्णु जी आशीर्वाद मिलेगा. इस दौरान बन रहे ग्रहों के विशेष संयोग से राशियों का भाग्योदय होना तय है. आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए बेहद यह शुभ समय होगा. 

इन 5 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा

Trusted Zodiac Signs: इन 5 राशियों पर आंख बंद करके कर सकते हैं भरोसा, गहरे से गहरे राज सीने में कर लेते हैं दफन

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है. इस राशि के जातकों को भगवान शिव और विष्णु जी की कृपा प्राप्त होगी. इसे करियर में सफलता मिलेगी. शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. इसके साथ ही इसके जातकों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा. इसके साथ ही समाज में मान सम्मान पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सबसे शुभ समय हैं. इस समय में लेन देन से लेकर निवेश में फायदा होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी और व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं. वहीं मिथुर राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ समय है, जो हर काम में सफलता दिला सकता है. 

इस दिन रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत, माता जी की कृपा से होगी धन वर्षा, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ मिलने के साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. इसके आलवा नौकरी और व्यापार में मुनाफा हो सकता है. जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. 

सिंह राशि

इस राशि वालों के लिए यह योग बहुत ही सुखद अहसास लेकर आएगा. जीवन खुशियों से भर जाएगा. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोग सफलता पा सकते हैं. दांपत्य जीवन म सुखमय रहेगा. कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे. इसे काम करने में मन और ध्यान दोनों ही बढ़ेंगे.  

मंगल ग्रह का कन्या में हो रहा गोचर, इन 4 राशि वालों के 18 अगस्त के बाद बनेंगे सारे काम

धनु राशि

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे. आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं. मेहनत करने पर फल मिलेंगे. पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement