Advertisement

Rashifal 9 January 2025: इन ​राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 9 January 2025: इन ​राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 9 जनवरी 2025 गुरुवार का दिन 8 January 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन भर आप मन मैं ख़याली पुलाव पकायेंगे इनको सार्थक बनाने के लिए कोई न कोई परेशानी आपको बाधा डालेंगे .आज आप फ़िज़ूल के झगड़े झंझटों से बच कर रहें .कल सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा.कल के दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें.स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन परिवार में थोड़ी खिच-तान के बाद भी स्तिति गंभीर नहीं बनेगी .धन संबंधित कार्य में मध्यम सफलता मिलेगी .सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने का योग है.व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे. विद्यार्थियों और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए भाग्योदय का समय चल रहा है.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा .भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे. कार्य में आने वाली बाधाएं दूर करने में सफल रहेंगे. दैनिक जीवन में व्यस्तता और भाग दौड़ बंद रहेगी, लेकिन महान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा .वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें. कल बिना सोच-विचार के कोई कार्य न करें. सुख-सुविधा पर खर्च होगा. अतः सोच विचार कर खर्च करें. विवादास्पद मुद्दों से बचें और अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें.

🌹-सिंह राशि
आपको आपके जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें. भावनात्मक संबंध स्थापित हो सकते हैं. व्यापार व्यवसाय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. विदेश यात्रा भी संभव होगा. ध्यान भक्ति इत्यादि पूजा पाठ से अच्छी स्थिति बनी रहेगी.

🌹-कन्या राशि
आज के शुभ रहेगा .निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है. विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा. सामाजिक कार्यों में व्यवस्त्तता रहेगी. अनुकूल परिस्थिति के चलते सुकून मिलेगा. व्यवसाय में नई योजनाओं पर ध्यान देने का समय है.

🌹-तुला राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .सेहत का ध्यान रखें .वाणी पर नियंत्रण रखें .आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी. यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं. घर परिवार या अपनों से मनमुटाव संभव है मेडिटेशन करें शांति मिलेगी.

🌹-वृश्चिक राशि
आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी. क्रोध एवं आवेश से बचें. वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त कर पाएंगे.अपनों का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन स्वस्थ की दृष्टि से सचेत रहें

🌹-धनु राशि
आज का दिन शुभ रहेगा. आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. व्यवसाय में आवक बनी रहेगी, यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होंगे. व्यवसाय में सहयोगी संबंधों पर ध्यान दें. अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें. सोच विचार कर लेनदेन करें.

🌹-मकर राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .अचानक धन लाभ के योग हैं. आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा. मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे, इसलिए अवसर का सही दिशा में इस्तेमाल करने से लाभ मिलेगा.

🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .घर में मेहमानों का आगमन होगा .सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा.कल कार्य सिद्धि का दिन है.मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, मानसिक भार कल हल्का रहेगा.संपत्ति क्रय विक्रय से उचित लाभ होगा.

🌹-मीन राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा .यात्रा के योग हैं .लेनदेन में सावधानी बरतें.धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें.मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें.घर आकस्मिक धन आगमन के योग बन सकते है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement