Advertisement

Aaj ka Rashifal 24 June 2023: आज इन राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य, यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Aaj ka Rashifal 24 June 2023: आज इन राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य, यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 24 जून शनिवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

मेष राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कलीं बृह्स्पतये नमः

आज आति आवश्यक धन संबंधित कार्य को करना पड़ेगा ओर जरुरी काम के लिये यात्रा के योग के संभावना हैं.आज संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी. स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी. पारिवारिक चिंता रहेगी. अज्ञात भय सताएगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.
 
वृषभ राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:

आज के दिन सुख-समृद्धि में लाभ मिलेगा .  सुख के साधनों पर व्यय होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. निवेश शुभ रहेगा. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. सट्टे व लॉटरी से दूर रहें. नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है. चोट व रोग से बचें. यश बढ़ेगा. बेचैनी रहेगी. जल्दबाजी न करें.
 
मिथुन राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:

धार्मिक कार्य में मन लगेगा. कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में उन्नति होगी. निवेशादि करने का मन बनेगा. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा.  सक्रिय रहेंगे. परिवार की चिंता बनी रहेगी.आज आप जीवन-साथी के साथ वक्त बिताने और उनके साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं .आज धन लाभ होगा .
 
कर्क राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:

किमती वस्तुएं संभालकर रखें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. धनागम होगा. प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें. वाणी पर नियंत्रण रखें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी.
 
सिंह राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:

लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. भाग्य का साथ रहेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. समय पर कर्ज चुका पाएंगे. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी. शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. जल्दबाजी न करें.
 
कन्या राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे. ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा. आय के साधनों में वृद्धि होगी. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा.

तुला राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में संतोष रहेगा. पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. शारीरिक कष्ट संभव है.

वृश्चिक राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:

सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है. दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. विवाद से क्लेश संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी.
 
धनु राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:

कानूनी अड़चन दूर होगी. धार्मिक कार्य होंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रयास सफल रहेंगे. पराक्रम बढ़ेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे.
 
मकर राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:

स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. घर में अतिथियों का आगमन होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं. शेयर मार्केट से लाभ होगा. बाहर जाने का मन बनेगा. बड़ा काम करने की योजना बनेगी. लाभ होगा.
 
कुंभ राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:

शारीरिक कष्ट संभव है. पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है. नई आर्थिक नीति बन सकती है. कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अपनों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा. शत्रु सक्रिय रहेंगे. पुराना रोग उभर सकता है.

मीन राशि
आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. हल्की हंसी-मजाक न करें. किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी.आज आपना समय ओर ऊर्जा आपने लिये लगाना चाहिये .जीवन-साथी के साथ हंसते -खिलखिलाते हर पल का आनंद लीजिये.आज से आपको आपने जीवन को नई दिशा देने के बारे मैं विचार करना चाहिये .

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement