Advertisement

Rashifal 06 July 2025: मकर राशि वालों को होगा धनलाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 06 July 2025: मकर राशि वालों को होगा धनलाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 06 जुलाई 2025 रविवार का दिन (06 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

मेष राशि
आज के दिन नई योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं .समाज में मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी.मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी.महिलाओ का ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा.घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे.घर बाहर सहयोग व प्रसन्नता मैं वृद्धि होगी .घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे.परिवार के बुजुर्गो अथवा बच्चों की सेहत पर खर्च होगा.

वृष राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी.आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है.मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे.आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है .

मिथुन राशि
आज के दिन मिला जुला असर रहेगा.जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा .जुएँ,सट्टे,लाटरी के चक्कर में न पड़ें .आस-पड़ोसियों की मामूली बातों को अनदेखा करें अन्यथा अकारण ही विवाद गहरा सकता है. शारीरिक समस्याएं दुपहर के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें.परिजन भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगें.किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे.

कर्क राशि
आज के दिन आप सार्वजनिक कार्यो में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे इसके विपरीत स्वयं के कार्य विलम्ब से करेगे.मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें .धन लाभ आशानुकूल ही रहेगा. नौकरी वाले लोग आराम के मूड में रहेंगे अधिकांश समय काम से मन चुरायेंगे. महिलाये भी ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगी.इसके विपरीत सुखोपभोग की मानसिकता अधिक रहेगी.खर्च भी आवश्यकता से अधिक करेंगे. 

सिंह राशि
आज व्यवसायी वर्ग को आज कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी नौकरी पेशाओ को भी अतिरिक्त कार्य मिलने से थोड़ी असहजता होगी लेकिन मेहनत का फल मध्यान के आस-पास मिलने लगेगा.आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजनक रहेगा फिर भी धन संबंधित कार्यो में स्पष्टता रखें किसी से कहासुनी हो सकती है.परिवार में पूजा पाठ अथवा अन्य धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा. 

कन्या राशि
आज आपकी दिनचार्य उथल-पुथल रहेगी.अधिकांश समय आप अपने मे ही मगन रहेंगे लेकिन अपने कार्यो को थोड़े आलस्य के बाद पूरी निष्ठा से करेंगे. आर्थिक रूप से दिन कुछ खास लाभ नही देगा.मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा .पारिवारिक सदस्य आपकी मनोदशा को समझेंगे जिससे आपसी तालमेल बना रहेगा.अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें.

तुला राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.क्रोध पर नियंत्रण रखें .भूमि भवन में निवेश करने के लिए समय उपयुक्त रहेगा .धन संबंधित कार्य सावधानी बरतने पर भी नुकसान देंगे. सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे. धन की आमद न्यून रहेगी खर्च आकस्मिक और व्यर्थ के होंगे. परिवार में माहौल उदासीन रहेगा सेहत के दृष्टिकोण से बीबी दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा.

वृश्चिक राशि
आज परिस्थितियां आपके लिये अनुकूल बनी है लेकिन लापरवाही के कारण किसी भी कार्य को सही समय पर पूर्ण नही कर सकेंगे.दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें .घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी.आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो से ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी. 

धनु राशि
आज का दिन  मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे के दिनों से अधूरे घरेलू कार्य आने से असहज अनुभव करेंगे. जिस कार्यो को करेंगे उसे आसानी से पूर्ण कर लेंगे.आवश्यकता पड़ने पर सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा. व्यवसायियों को धन लाभ समय पर होने  से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी .महिला वर्ग मन इच्छित कार्य होने से आनंदित रहेंगी लेकिन किसी के व्यर्थ टोकने पर कलह कर सकती है. 
 
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए शान्तिप्रद साबित होगा.स्तायी संपत्ति की खरीद फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता हैं .आर्थिक रूप से आज का दिन कम लाभ वाला रहेगा अधिकांश खर्च जमा रकम से ही निकालने पड़ेंगे.महिलाओ को स्वसन अथवा मूत्राशय सम्बन्धित समस्या हो सकती है.आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा. 

कुंभ राशि
आज आप किसी की हास्य भरी बात भी सहन नही कर सकेंगे. महिलाये भी किसी के गलत आचरण का तुरंत प्रतिशोध लेंगी. कार्य व्यवसाय से आज आपको अधिक उम्मीद रहेगी परन्तु निराश ही होंगे. आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी.मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें .निराश होकर कोई गलत कदम भी उठा सकते है परन्तु ध्यान रहे प्रलोभन में पड़कर हानि ही होगी. सेहत भी गड़बड़ ही रहेगी.

मीन राशि
आज का दिन आप्रत्यासित खर्च सामने आयेंगे .थकान महसूस होगी.चिंता तथा तनाव रहेंगे.आय में निश्चितता रहेगी.व्यवसाय नौकरी में उत्साह हीनता रहेगी इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा परिश्रम का फल धन एव सम्मान के रूप में मिलने से राहत अनुभव करेंगे.घर एवं बाहर के लोग आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे.खान-पान में संयम ना रखने से सेहत खराब हो सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement