धर्म
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 02 अक्टूबर 2025 गुरुवार का दिन (02 October 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
मेष राशि
आज का दिन मनचाही नौकरी मिल सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा. समाज में आपके कार्य की प्रशंसा होगी और परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं. स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें. यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है, लेकिन अति लोभ से बचें.
वृषभ राशि
आज के दिन सुख-समृद्धि बढ़ेगी. सोच समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें. आपका प्रयास आज रंग लाएगा. किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा. नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे. अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा.
मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. आपको धन लाभ होने की संभावना है. मनोकामना की पूर्ति का दिन है. आज का दिन मंगलमय रहेगा. अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है. अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. अल्प प्रयासों से यश मिलेगा. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कला के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा.
कर्क राशि
आज के दिन विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा क्योंकि आपके लिए रिश्ते आ सकते है. भागीदारी में लाभ न के बराबर होगा. आपके अपने परायों सा व्यवहार कर सकते हैं. शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है. विवाद से बचना श्रेयस्कर है. अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है. आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है.
सिंह राशि
आज के दिन वैवाहिक संबंधों में और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा धार्मिक रुचि बढ़ेगी. किसी अप्रिय घटना का योग बन रहा है. सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें. साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा.
कन्या राशि
आज दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्ण रहेगी. आपको यात्रा से लाभ होगा. पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. आशानुकूल लाभ होने की संभावना है. आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी. विरोधी निर्बल रहेंगे. प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
तुला राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. संतान पक्ष से लाभ की प्राप्ति होगी. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी. जिससे आपको धन लाभ होगा.यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे. अपने आपको आलस से बचाएं.
वृश्चिक राशि
आज के दिन नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. कार्य बनने की खुशी होगी. बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है. सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा. जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है. महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा. कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं.
धनु राशि
आज के दिन कम समय में कार्य पूर्ण होंगे जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी. कार्यों में बाधा का योग है.धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें. नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी. किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं. राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है. परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचना ही बेहतर है.
मकर राशि
आज की गई यात्रा सुखद रहेगी. किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा. पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी. दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. लाभ निश्चित है. घर गृहस्थी में किसी परेशानी या दिक्कत का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं. ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है.
कुम्भ राशि
आज के दिन आयत-निर्यात के कार्यों में व्यस्त रहेंगे. कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी. गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें. प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी, इनसे संबंधित मामलों को अभी निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है. आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है.
मीन राशि
आज के दिन संतान के और से सुखदायक समाचार मिलेंगे. वाहन, मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं. भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा. विरोधी परास्त होंगे. यश-कीर्ति में वृद्धि होगी. व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें. भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा.सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.