Advertisement

Palmistry: हथेली पर ये 5 निशान बदकिस्मती के हैं संकेत, कहीं आपके हाथ में तो नहीं?

Bad Luck Signs In Palmistry: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर मौजूद ये रेखाएं और निशान बदकिस्मती का संकेत होती हैं. इससे व्यक्ति जीवन भर समस्याओं से घिरा रहता है.

Palmistry: हथेली पर ये 5 निशान बदकिस्मती के हैं संकेत, कहीं आपके हाथ में तो नहीं?

हथेली पर ये 5 निशान बदकिस्मती के हैं संकेत, कहीं आपके हाथ में तो नहीं है?

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हथेली की रेखाएं व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज खोलते हैं. ज्‍योतिष शास्‍त्र में कई विद्याएं जैसे राशि, जन्‍म की तारीख और हथेली की रेखाओं के जरिए व्यक्ति के भविष्य का पता लगाया जाता है. इनमें से हस्‍तरेखा शास्‍त्र में हाथ की शुभ-अशुभ रेखाओं, चिह्नों, निशानों आदि के (Bad Luck signs In Palmistry) बारे में बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि हथेली में अगर ये अशुभ रेखाएं हों तो जातक को जीवन में बहुत कष्‍ट सहने पड़ते हैं. आज हम आपको हथेली की कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में बता रहे हैं, जिनके कारण जातक का जीवन दुखी, अभाव ग्रस्‍त और संघर्षपूर्ण बना जाता है. हथेली में मौजूद ये रेखाएं या चिह्न अशुभ माने जाते हैं. बता दें कि हथेली (Career Palmistry) की ये रेखाएं बदकिस्‍मती का संकेत देती हैं और अगर ये हाथ में हों तो व्यक्ति को कई मुसीबतें झेलनी पड़ती हैं.

हथेली में बैरियर लाइन

बता दें कि जीवन रेखा को काटने वाली छोटी-छोटी रेखाओं को बैरियर लाइन कहते हैं और ये रेखाएं बीमारी, दुर्घटना का कारण बनती हैं. इसके अलावा यह रेखाएं जीवन रेखा को जिस स्‍थान पर काटती हैं, उससे यह पता लगाया जा सकता है कि किस उम्र में व्यक्ति को बीमारी होगी या दुर्घटना हो सकती है. 

भगवान गणेश को ऐसे चढ़ाएं दूर्वा, आर्थिक तंगी होगी दूर, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

हथेली पर द्वीप का निशान

हथेली में द्वीप का निशान होना भी अशुभ माना जाता है और यह दुर्भाग्‍य का सूचक है. इतना ही नहीं जिस रेखा पर द्वीप का निशान होगा, उस क्षेत्र में व्‍यक्ति को रुकावट और कष्‍ट झेलने पड़ सकते हैं. जैसे कि ये निशान लव लाइन पर हो तो प्रेम में निराशा मिलेगी, जीवन रेखा पर हो तो आयु कम होगी और धन रेखा पर हो तो जीवन गरीबी में कटता है. 

हथेली में क्रॉस का निशान

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार क्रॉस का निशान किसी भी रेखा पर होना उस रेखा का अशुभ फल दिलाता है और क्रॉस का निशान जीवन में बाधा देता है.  

2017 से 2023 तक, पिछले 7 सालों में इन खास अवतार में दिखे लालबाग के राजा, देखें तस्वीरें

सर्कल लाइन

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार किसी भी पर्वत पर सर्कल लाइन यानी कि वलयाकार रेखाएं हों तो यह उस पर्वत के सकारात्‍मक प्रभाव को कम कर देती है. ऐसे में उस पर्वत से संबंधित क्षेत्र में व्‍यक्ति को बुरे नतीजे झेलने पड़ते हैं. 

स्वास्थ्य रेखा

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, स्वास्थ्य रेखा का जीवन रेखा से न मिलना शरीर की दृड़ता, दीर्घायु और बलवान होने की निशानी है. लेकिन, अगर ये रेखा मिली हुई हो तो आए दिन कुछ न कुछ शरीरिक कष्ट बना रहता है. इतना ही नहीं अगर ये रेखा किसी व्यक्ति के हाथ में गहरी हो जाए, तो ऐसा माना जाता है कि आने वाले समय में वह व्यक्ति बीमार पड़ने वाला है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement