Advertisement

Astro Tips: इन दो राशियों से रखते हैं ताल्लुक तो भूल कर भी न पहनें काला धागा, पड़ेगा बहुत भारी

Kala Dhaga: पैर या हाथ में बहुत से लोग काला धागा बांधते हैं, लेकिन दो राशियों को ये बिलकुल नहीं बांधना चाहिए.

Latest News
Astro Tips: इन दो राशियों से रखते हैं ताल्लुक तो भूल कर भी न पहनें काला धागा, पड़ेगा बहुत भारी

Astro Tips: इन दो राशियों से रखते हैं ताल्लुक तो भूल कर भी न पहनें काला धागा, पड़ेगा बहुत भारी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: काला धागा बांधने के पीछे यह मान्यता है कि ये सिर्फ बुरी नज़र या शक्तियों से ही बचाता है. वहीं कुछ लोग इसे पैरों में होने वाले दर्द से मुक्ति के लिए टोटके के रूप में बांधते हैं. कई बार ग्रहों की दिशा और राशि (Zodiac Signs) के आधार पर भी काला धागा (Black Thread) बांध लिया जाता है. लेकिन इस धागे को बांधने के नुकसान भी कम नहीं. 

दो राशि के जातकों को भूल कर भी काला धागा शरीर में नहीं बांधना चाहिए. काले धागे को बिना सोचे-समझे पहननने की भूल कई बार भारी पड़ सकती है. तो चलिए जानें कि किन दो राशियों के लिए काला धागा बांधना अशुभ होता है और इसे पहनते समय किन बातों का ध्याधन रखना चाहिए.

चेहरे पर मौजूद ये बर्थ मार्क होते हैं गुडलक की निशानी

इन दो राशियों को नहीं बांधना चाहिए काला धागा 
वृश्चिक (Scorpio) - वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है और मंगल का रंग लाल है. मंगल देव को काले रंग से बैर होता है. इसलिए इस राशि के जातकों को काला धागा पहनने से परहेज करना चाहिए.

मेष (Aries) - मेष राशि के स्वामी भी मंगल देव यानि मंगल ग्रह हैं. काले रंग इसी कारण इस राशि के जातकों को भी नहीं पहनना चाहिए. इतना ही नहीं, माना जाता है कि इस राशि के लोग यदि काला धागा पहनें तो जीवन में परेशानियां कई गुना बढ़ सकती हैं.

काला धागा बांधते समय रखें इन बातों का ध्याकन
•    शनिवार के दिन काला धागा बांधना बहुत शुभ होता है. इसलिए जब भी काला धागा बांधे दिन शनिवार ही रखें.

•    जिस हाथ में काला धागा बंधा हो उस हाथ में किसी और रंग  का धागा नहीं बंधा होना चाहिए.

•    घर में बुरी शक्तियां प्रवेश ना करें इसके लिए काले धागे को नींबू के साथ आप घर के दरवाजे पर बांध सकते हैं.

•    घर के किसी भी सदस्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो शनिवार के दिन काले धागे को हनुमान जी के पैरों का सिंदूर लगाकर गले में धारण करने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है.

इन 6 रोगों की वजह है कमजोर शुक्र, इन उपायों से करें ग्रह को मजबूत

•    काले धागे पर नौ गांठें  जरूर लगाने चाहिए. इसके बाद इसे मंत्रोंच्चारण कर धारण करें. 

•    काले धागे को धारण करने के बाद शनि देव का मंत्र कम से कम 21 बार पढ़ना चाहिए.

•    अगर आपको धन संकट से बचना है या आर्थिक रूप से मजबूत होना है तो मंगलवार के दिन दाहिने पैर में काला धागा बांधना चाहिए. 

•    लोगों को पेट दर्द की समस्या रहती हैं उन्हें पैरे के अंगूठे में काला धागा बांधना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement