Advertisement

Numerology: लाइफ में मेहनत के बाद भी क्यों करते हैं स्ट्रगल? अपनी बर्थडेट से जानें अपनी वीकनेस, जानिए कैसे होगा सक्सेस का स्वीच ऑन  

कई बार हाथ आई सफलता भी खिसक जाती है और लाइफ में स्ट्रगल कम ही नहीं होता. न्यूमेरोलॉजी के अनुसार हर मूलांक की एक वीकनेस होती है और इस वजह से सक्सेस और पैसा नहीं मिलता. हालांकि अपने बर्थडेट से आप सक्सेस पावर स्वीच ऑन कर सकते हैं.

ऋतु सिंह | May 04, 2026, 02:20 PM IST

1. जन्म मूलांक से जुड़ी कमियां ही होती है सक्सेक की राह में रोड़ा

 जन्म मूलांक से जुड़ी कमियां ही होती है सक्सेक की राह में रोड़ा
1

हम अक्सर ये देखते हैं कि लाख मेहनत के बाद भी कई बार सफलता नहीं मिल पाती है. जबकि कई बार हाथ आए मौके और सफलता भी खिसक जाते हैं. इसके पीछे वजह केवल मेहनत में कमी नहीं होती हैं बल्कि इसके पीछे आपके जन्म मूलांक से जुड़ी कुछ कमियां होती हैं. अगर ये कमियां आप पर हावी हो जाती हैं तभी ऐसा होता है कि सफलात दरवाजे से आकर चली जाए और लाइफ में स्ट्रगल बढ़ता जाए. क्योंकि हर मूलांक की अपनी एक कमजोरी होती हैं और ये कमजोरी नंबरों की एनर्जी और ग्रहों से जुड़ी होती है. लेकिन अगर आप अपनी वीकनेस जान जाएं तो आप उसपर काम कर के उसे दूर भी कर सकते हैं. तो चलिए जानें किस जन्म मूलांक की क्या कमियां होती हैं और कौन सा मंत्र या उपाय उनके सक्सेस की राह आसान कर सकता है.

Advertisement

2.जन्मतिथि और स्ट्रगल का कनेक्शन

जन्मतिथि और स्ट्रगल का कनेक्शन
2

न्यूमेरोलॉजी में जन्मतिथि से निकला मूलांक आपकी सोच, फैसले और व्यवहार को प्रभावित करता है. यही वजह है कि कुछ लोग मेहनती होने के बावजूद सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाते. असल में, हर मूलांक की एक ‘ब्लाइंड स्पॉट’ यानी छिपी कमजोरी होती है. जब यही कमजोरी हावी हो जाती है, तो मौके हाथ से फिसल जाते हैं. रोजमर्रा की जिंदगी में इसका असर साफ दिखता है-जॉब में प्रमोशन रुक जाना, बिजनेस में सही समय पर रिस्क न लेना या रिश्तों में गलत फैसले लेना. तो चलिए जानें हर मूलांक की कमजोरी और उसका असर होता है. (फोटो एआई)

3.मूलांक 1

मूलांक 1
3

मूलांक 1 वाले लोग लीडरशिप में अच्छे होते हैं, लेकिन अहंकार या जल्दबाजी उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है. मूलांक 1 को धैर्य और टीमवर्क सीखना चाहिए.(फोटो एआई)

4.मूलांक 2

मूलांक 2
4

मूलांक 2 वाले संवेदनशील होते हैं, पर ओवरथिंकिंग उन्हें फैसले लेने से रोकती है. मूलांक 2 को आत्मविश्वास बढ़ाने और फैसले जल्दी लेने पर काम करना होगा. (फोटो एआई)

5.मूलांक 3

मूलांक 3
5

मूलांक 3 के लोग क्रिएटिव होते हैं, लेकिन अनुशासन की कमी से पीछे रह जाते हैं. मूलांक 3 के लिए रूटीन बनाना जरूरी है. (फोटो एआई)
 

6.मूलांक 4

मूलांक 4
6

मूलांक 4 वाले मेहनती होते हैं, पर जिद और नेगेटिव सोच उनकी ग्रोथ रोक देती है. मूलांक 4 को पॉजिटिव सोच अपनानी चाहिए. (फोटो एआई)

7.मूलांक 5

मूलांक 5
7

मूलांक 5 के लोग तेज दिमाग के होते हैं, लेकिन स्थिरता की कमी उन्हें भटका देती है. मूलांक 5 को फोकस और स्थिरता पर ध्यान देना होगा.  (फोटो एआई)

8.मूलांक 6

मूलांक 6
8

मूलांक 6 वाले जिम्मेदार होते हैं, लेकिन दूसरों को खुश करने की आदत खुद का नुकसान करवा देती है. मूलांक 6 को ‘ना’ कहना सीखना चाहिए. (फोटो एआई)

9.मूलांक 7

मूलांक 7
9

मूलांक 7 वाले गहराई से सोचते हैं, लेकिन अकेलापन और संदेह उन्हें पीछे कर देता है. मूलांक 7 को लोगों से जुड़ना जरूरी है. (फोटो एआई)

10.मूलांक 8

मूलांक 8
10

मूलांक 8 वाले मेहनती होते हैं, पर देर से मिलने वाले परिणाम उन्हें निराश कर देते हैं. मूलांक 8 को धैर्य बनाए रखना चाहिए. (फोटो एआई)
 

11.मूलांक 9

मूलांक 9
11

मूलांक 9 वाले ऊर्जावान होते हैं, लेकिन गुस्सा और आवेग उनके मौके खराब कर देते हैं. मूलांक 9 को गुस्से पर कंट्रोल करना होगा. (फोटो एआई)
 

12.ये बात समझ लें

ये बात समझ लें
12

इन कमजोरियों का सीधा असर करियर, पैसे और रिश्तों पर पड़ता है. इसके साथ ही ध्यान, मंत्र जाप या रोज कुछ मिनट आत्मचिंतन करने से भी मानसिक संतुलन बेहतर होता है. न्यूमेरोलॉजी सिर्फ भविष्य बताने का तरीका नहीं है, बल्कि यह आत्म-जागरूकता का टूल भी है. अक्सर लोग अपनी असफलता का कारण बाहरी परिस्थितियों को मानते हैं, जबकि असली वजह अंदर की आदतें होती हैं. जब व्यक्ति अपनी कमजोरी पहचान लेता है, तो वही उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है. यही बदलाव सक्सेस का असली स्विच ऑन करता है. (फोटो एआई)

13.क्यों यह जानकारी आपके लिए जरूरी है

क्यों यह जानकारी आपके लिए जरूरी है
13

आज के समय में कॉम्पिटिशन बढ़ चुका है. सिर्फ मेहनत काफी नहीं, सही दिशा भी जरूरी है. अगर आप अपनी आदतों और निर्णय लेने के तरीके को समझ लेते हैं, तो वही चीज आपको दूसरों से आगे ले जा सकती है. इसलिए जन्मतिथि को सिर्फ एक नंबर न मानें, बल्कि इसे खुद को बेहतर बनाने का एक संकेत मानें.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों  के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement