धर्म
Abhay Sharma | Aug 03, 2025, 10:16 AM IST
1.कौन हैं Hoshi Takayuki?

जापानी बिजनेसमैन होशी ताकायुकी 41 साल के हैं और उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा लगभग दो दशक पहले तमिलनाडु में शुरू की थी, वहां उन्होंने नाड़ी ज्योतिष का अभ्यास किया था.
2.टोक्यो के एक पूर्व बिजनेसमैन

होशी ताकायुकी (Hoshi Takayuki) टोक्यो के एक पूर्व बिजनेसमैन हैं. उन्होंने जापान में अपनी 15 ब्यूटी स्टोर्स की चेन और लग्जरी लाइफस्टाइल छोड़कर आध्यात्मिक रास्ता चुन लिया है.
3.भगवान शिव के भक्त

उत्तराखंड में जापानी बिजनेसमैन Hoshi Takayuki को आध्यात्मिकता का मार्ग मिला, होशी ने टोक्यो में अपनी सारी संपत्ति को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है. यही वजह है कि लोग साधु बने इस जापानी बिजनेसमैन के बारे में काफी बातचीत कर रहे हैं. होशी अब भगवान शिव के भक्त बन गए हैं.
4.हरिद्वार में कांवड़ यात्रा

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के बीच Hoshi Takayuki ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. हजारों भगवा वस्त्र धारण किए हुए साधुओं और आम लोगों के बीच कावंड़ के साथ दिखाई देने वाले होशी शिव की लगन में ऐसे डूबे हैं, कि अपना सब कुछ छोड़कर शिव को ही अपना सब कुछ मान लिया है.
5.सोशल मीडिया पर वायरल

शिव के जयकारों के बीच जब Hoshi Takayuki कांवड़ लेकर चलता है तो आम भारतीयों के बीच ऐसा लगता है जैसे मानों शिव से इसका प्रेम बरसों पुराना है. होशी का अपने साथियों के साथ भगवान शिव का अभिषेक करने की वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
6.आध्यात्मिक नाम

होशी ताकायुकी का आध्यात्मिक नाम बाल कुंभ गुरुमुनि है, लोगों ने उन्हें हाल ही में उन्हें उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान देखा था. भगवान शिव का अभिषेक करते हुए उनके मंत्रोचारण देखकर लोग हतप्रभ हैं.