धर्म
ऋतु सिंह | Apr 13, 2026, 09:18 AM IST
1. अगर कलर एनर्जी मैच नहीं होती तो...

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी मेहनत के बावजूद आखिरी वक्त पर चीजें क्यों बिगड़ जाती हैं? न्यूमेरोलॉजी कहती है कि इसका एक कारण आपकी ऊर्जा भी हो सकती है और कई बार आपके पहने गए कपड़ों के रंग की एनर्जी का विरोधाभास भी हो सकता है. क्योंकि अगर आपकी डेट ऑफ बर्थ से आपकी कलर एनर्जी मैच नहीं हो रही तो आपके काम में रुकावट-असफलता आती रहेगी. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने जन्मतिथि के अनुसार रंगों का चयन करें. Photo Credit: AI
2.क्यों मायने रखता है मूलांक और रंग का कनेक्शन

न्यूमेरोलॉजी, यानी अंक ज्योतिष, एक ऐसा विज्ञान माना जाता है जो आपकी जन्म तारीख से जुड़े नंबर के आधार पर आपकी ऊर्जा और व्यक्तित्व को समझता है. इस क्षेत्र को आमतौर पर Numerology के नाम से जाना जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक हर मूलांक एक खास तरह की ऊर्जा पैदा करता है और कुछ रंग उस ऊर्जा को बढ़ाते हैं जबकि कुछ उसे कमजोर कर सकते हैं. यही वजह है कि एग्जाम या इंटरव्यू जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर सही रंग पहनना आपके आत्मविश्वास और परफॉर्मेंस दोनों को प्रभावित कर सकता है. तो चलिए जानें कौन सा मूलांक के लिए किस रंग की एनर्जी उसके कॉन्फिडेंस को बढ़ाती है और सक्सेस के चांस को भी. Photo Credit: AI
3. मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होता है. इस मूलांक के लोगों के लिए लाल और सुनहरा रंग शुभ माना जाता है, जो लीडरशिप और आत्मविश्वास बढ़ाता है. Photo Credit: AI
4.मूलांक 2

मूलांक 2 वाले, जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 को हुआ है, उनके लिए सफेद और क्रीम रंग शांति और संतुलन लाते हैं, जिससे इंटरव्यू में घबराहट कम होती है. Photo Credit: AI
5.मूलांक 3

मूलांक 3 के लिए पीला रंग भाग्यशाली माना जाता है, जो ज्ञान और स्पष्ट सोच को बढ़ाता है. Photo Credit: AI
6.मूलांक 4

मूलांक 4 वाले नीला या ग्रे पहनें तो स्थिरता मिलती है, क्योंकि इनका रूलिंग प्लैनेट राहु है और उसको यही कलर रिप्रेजेंट करते हैं. इससे पहनने से आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट होगा. Photo Credit: AI
7. मूलांक 5

मूलांक 5 के लिए हरा रंग तेज सोच और कम्युनिकेशन को मजबूत करता है. बुध का प्रिय रंग हरा होता है और बुध ही कम्युनिकेश का ग्रह होता है. Photo Credit: AI
8.मूलांक 6

मूलांक 6 वालों के लिए गुलाबी या हल्का नीला आकर्षण और सकारात्मकता बढ़ाता है. Photo Credit: AI
9.मूलांक 7

मूलांक 7 के लिए सफेद और हल्का पीला आध्यात्मिक संतुलन लाता है. Photo Credit: AI
10.मूलांक 8

मूलांक 8 वालों को गहरा नीला या काला पहनना चाहिए, जो फोकस और गंभीरता को मजबूत करता है. Photo Credit: AI
11.मूलांक 9

मूलांक 9 के लिए लाल और मरून रंग ऊर्जा और जोश को बढ़ाते हैं. Photo Credit: AI
12.सिर्फ रंग नहीं, आत्मविश्वास का खेल भी

यह समझना जरूरी है कि रंग कोई जादू नहीं करते, लेकिन वे आपकी मानसिक स्थिति पर असर जरूर डालते हैं. जब आप अपने मूलांक के अनुसार रंग पहनते हैं, तो आपके अंदर एक तरह का भरोसा पैदा होता है कि आप सही दिशा में हैं. यही भरोसा इंटरव्यू में आपके बॉडी लैंग्वेज और जवाब देने के तरीके में दिखता है. आज के समय में जहां एक नौकरी के लिए सैकड़ों लोग प्रतिस्पर्धा में होते हैं, वहां छोटी-छोटी चीजें भी बड़ा फर्क डाल सकती हैं. सही रंग पहनना उसी छोटे लेकिन असरदार बदलाव की तरह है. Photo Credit: AI
13.मनोविज्ञान भी मानता है कि अलग-अलग रंग का प्रभाव

दिलचस्प बात यह है कि रंगों का असर सिर्फ न्यूमेरोलॉजी तक सीमित नहीं है. मनोविज्ञान भी मानता है कि अलग-अलग रंग इंसान के मूड और व्यवहार को प्रभावित करते हैं. यानी जब आप अपने मूलांक के हिसाब से रंग चुनते हैं, तो आप अनजाने में खुद को उस माहौल के लिए बेहतर तैयार कर रहे होते हैं. एग्जाम और इंटरव्यू में सफलता सिर्फ पढ़ाई या स्किल्स पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि आपकी मानसिक स्थिति और आत्मविश्वास भी उतना ही जरूरी होता है. अगर एक छोटा सा बदलाव जैसे सही रंग पहनना आपको बेहतर महसूस कराता है, तो इसे नजरअंदाज करना समझदारी नहीं होगी. Photo Credit: AI
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों पर आधारित है, इसे विशेषज्ञ सलाह न मानें. हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से