धर्म
ऋतु सिंह | Apr 14, 2026, 09:47 AM IST
1. मूलांक और रंग का सीधा कनेक्शन: क्यों मायने रखती है आपकी जन्म तारीख

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्म तारीख से निकलता है और उसी के आधार पर उसकी ऊर्जा काम करती है. हर नंबर किसी ग्रह और एक खास रंग से जुड़ा होता है. जब आप उस रंग के खिलाफ जाते हैं, तो आपकी ऊर्जा असंतुलित हो सकती है. इसका असर धीरे-धीरे आपके फैसलों, मूड और रिश्तों पर दिखने लगता है. यही कारण है कि कुछ लोग बिना वजह ही काम में रुकावट, पैसों की तंगी या रिश्तों में दूरी महसूस करने लगते हैं. तो चलिए जानें किस मूलांक को कौन सा रंग नुकसान पहुंचा सकता है. Photo Credit: AI
2.मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के लिए बहुत ज्यादा काला या गहरा रंग आत्मविश्वास को दबा सकता है, क्योंकि उनकी ऊर्जा चमकीले और लाइट रंगों से मेल खाती है. Photo Credit: AI
3.मूलांक 2

मूलांक 2 वालों के लिए बहुत तेज लाल या नारंगी रंग भावनात्मक असंतुलन ला सकता है, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. Photo Credit: AI
4.मूलांक 3

मूलांक 3 वालों को डार्क ब्लू या ब्लैक से बचना चाहिए, क्योंकि ये उनकी क्रिएटिविटी को रोक सकता है. Photo Credit: AI
5.मूलांक 4

अगर मूलांक 4 काला या लाल पहनना पसंद है, तो उसे पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है. आप इसे हल्के रंगों जैसे सफेद, क्रीम, हल्का नीला या ग्रे के साथ बैलेंस कर सकते हैं. इससे रंग की तीव्रता कम हो जाती है और आपकी ऊर्जा संतुलित रहती है. Photo Credit: AI
6.मूलांक 5

मूलांक 5 के लिए अत्यधिक सफेद या फीके रंग उनकी तेज सोच को धीमा कर सकते हैं. इसलिए ये रंग ये ना पहने तो अच्छा है. Photo Credit: AI
7.मूलांक 6

मूलांक 6 के लिए बहुत ज्यादा काला और गहरे डार्क शेड्स भारी माने जाते हैं. ये रंग इनके नेचुरल सॉफ्ट और पॉजिटिव स्वभाव को दबा सकते हैं. इससे मूड में गिरावट, रिश्तों में दूरी या उदासी बढ़ सकती है और रिश्तों में दूरी ला सकते हैं. Photo Credit: AI
8.मूलांक 7

मूलांक 7 का संबंध गहराई, सोच और आध्यात्मिकता से माना जाता है. ऐसे लोग पहले से ही थोड़ा ओवरथिंकिंग और अकेलेपन की तरफ झुकाव रखते हैं. इसी वजह से इनके लिए बहुत ज्यादा काला, गहरा लाल और अत्यधिक डार्क रंग सही नहीं माने जाते Photo Credit: AI
9.मूलांक 8

मूलांक 8 वालों को खास तौर पर बहुत ज्यादा काला, गहरा नीला और डार्क ग्रे रंग कम पहनना चाहिए. ये रंग उनकी सोच को और ज्यादा गंभीर बना देते हैं, जिससे मन में दबाव, अकेलापन या नेगेटिविटी बढ़ सकती है. इसके अलावा गहरा भूरा रंग भी इनके लिए ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता, क्योंकि यह ठहराव और सुस्ती का एहसास बढ़ा सकता है. Photo Credit: AI
10.मूलांक 9

मूलांक 9 का संबंध ऊर्जा, जुनून और एक्शन से होता है. ये लोग पहले से ही तेज, कभी-कभी गुस्सैल या जल्दबाज स्वभाव के होते हैं. ऐसे में इनके लिए बहुत ज्यादा लाल, नारंगी और बहुत तेज चमकीले रंग ओवरएक्टिविटी बढ़ा सकते हैं. गलत रंग अक्सर बेचैनी, गुस्सा या ओवरथिंकिंग बढ़ा सकता है. Photo Credit: AI
11.गलत रंग का असली असर: सिर्फ फैशन नहीं, लाइफस्टाइल पर पड़ता है फर्क

यह सिर्फ कपड़ों की पसंद का मामला नहीं है. जब आप बार-बार ऐसे रंग पहनते हैं जो आपकी ऊर्जा से मेल नहीं खाते, तो उसका असर आपके आत्मविश्वास पर पड़ता है.
आप छोटे-छोटे फैसलों में भी उलझने लगते हैं, काम में फोकस कम होता है और रिश्तों में भी गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं. यानी रंग आपकी लाइफस्टाइल और माइंडसेट को चुपचाप प्रभावित करते हैं, और यही असली कारण है कि कई बार बिना वजह चीजें बिगड़ती नजर आती हैं. Photo Credit: AI
12.अगर पसंद का रंग गलत हो तो क्या करें: बैलेंस का आसान तरीका

हर किसी का पसंदीदा रंग हमेशा उसके मूलांक से मेल खाए, यह जरूरी नहीं है. लेकिन इसका समाधान भी है. अगर आप ऐसा रंग पहनना चाहते हैं जो आपके लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं है, तो उसे बैलेंस करने के लिए सही कॉम्बिनेशन अपनाया जा सकता है. जैसे अगर आपको काला पसंद है लेकिन वह आपके लिए भारी है, तो उसके साथ सफेद, क्रीम या हल्के रंग जोड़ सकते हैं. इसी तरह तेज रंगों को न्यूट्रल टोन के साथ मिलाने से उनकी तीव्रता कम हो जाती है और ऊर्जा संतुलित रहती है. Photo Credit: AI
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों पर आधारित है, इसे विशेषज्ञ सलाह न मानें. हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से