Advertisement

Vastu For Mobile Phone: सोते समय इस दिशा में कभी न रखें अपना फोन, क्रिएटिव माइंड्स के लिए ये है सही जगह 

Vastu For Mobile Phone: आमतौर पर ज्यादातर लोग अपना मोबाइल फोन सिरहाने रखकर ही सोते हैं. यह सेहत के लिहाज से ही नहीं, बल्कि वास्तु के अनुसार भी खतरनाक है. आपकी ये आदत आपका जीवन तबाह कर सकती है.

Abhay Sharma | Jul 07, 2025, 07:21 PM IST

1.इस दिशा में फोन रखकर न सोएं

इस दिशा में फोन रखकर न सोएं
1

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय मोबाइल फोन को सिरहाने या तकिए के पास दक्षिण पश्चिम दिशा में रखकर सोने से बचना चाहिए. यह दिशा आपके जीवन में नकारात्मक असर डाल सकती है. इस स्थिति में मानसिक बेचैनी, सिरदर्द और नींद न आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Advertisement

2.मोबाइल रखने की क्या है सही दिशा? 

मोबाइल रखने की क्या है सही दिशा? 
2

मोबाइल को उत्तर पूर्व दिशा में रखकर सोना बेहतर होता है. ध्यान रहें कि मोबाइल कम से कम आपसे 3-4 फीट की दूरी पर हो. क्योंकि सिर के पास मोबाइल रखकर सोना सेहत के लिहाज से खतरनाक माना जाता है. इसलिए वास्तु शास्त्र के साथ सेहत को भी देखते हुए यह काम करें. 

3.सही दिशा में रखकर क्यों सोना चाहिए फोन

सही दिशा में रखकर क्यों सोना चाहिए फोन
3

वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे आपकी नींद पर प्रभाव नहीं पड़ता और आपके चारों ओर की ऊर्जा भी संतुलित रहती है. यह खासकर उन लोगों के लिए है जो कहीं पर नौकरी करते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिशा मानसिक स्पष्टता और कार्य सफलता से जुड़ी होती है. 

4.क्रिएटिव फील्ड के लिए सही दिशा

क्रिएटिव फील्ड के लिए सही दिशा
4

आप अगर क्रिएटिव फील्ड में हैं, जैसे कि वीडियो बनाना, डिजाइनिंग या कंटेंट क्रिएशन, तो आपके लिए फोन को पश्चिम दिशा में रखना बेहतर होगा. इससे आपको करियर में नए नए अवसर मिलते रहेंगे. आप सोने से पहले इस दिशा में अपना फोन रख सकते हैं. 

5.इस बात का रखें ध्यान

इस बात का रखें ध्यान
5

बताते चलें कि फोन पर चार्जिंग लगाकर सोना खतरनाक होता है, इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में जब रात को फोन चार्जिंग की जरूरत पड़े तो एयरप्लेन मोड में डालकर चार्ज करें अपने बिस्तर से थोड़ी दूरी पर रखकर ही सोएं.  

Advertisement
Advertisement
Advertisement