Advertisement

Weight Management: उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका वजन? ये फॉर्मूला बता देगा पूरा हिसाब-किताब 

Age waise Weight Chart: आजकल शरीर का बढ़ता वजन कई गंभीर समस्याओं का कारण बन रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान है. हालांकि, ज्यादातर लोगों को ये कंफ्यूजन रहता है कि शरीर का वजन कितना होना चाहिए?

ऋतु सिंह | Jul 09, 2025, 07:38 AM IST

1.परफेक्ट बॉडी वेट की सही जानकारी कैसे मिलेगी

परफेक्ट बॉडी वेट की सही जानकारी कैसे मिलेगी
1

उम्र के हिसाब से परफेक्ट बॉडी वेट की सही जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो बॉडी मास इंडेक्स (BMI) की मदद ले सकते हैं. मेडिकल साइंस में किसी भी व्यक्ति का परफेक्ट वजन BMI फॉर्मूले के जरिए कैलकुलेट किया जाता है. इसकी मदद से अपने सही वजन का पता लगाया जा सकता है. हालांकि, BMI फॉर्मूला बड़ों पर लागू होता है, बच्चों पर नहीं. अब सवाल ये है कि BMI कैलकुलेट कैसे किया जाता है? शरीर का वजन जानने के लिए BMI कैलकुलेट कैसे करें? आइए जानते हैं इसके बारे में.
 

Advertisement

2.अलग-अलग शरीर के लिए अलग वेट चार्ट

अलग-अलग शरीर के लिए अलग वेट चार्ट
2

मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, हर किसी का शरीर अलग होता है और उनका वजन भी अलग-अलग कारकों से निर्धारित होता है. ये कारक उम्र, ऊंचाई और लिंग के आधार पर निर्धारित किए जा सकते हैं. शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि अगर सही उम्र में वजन नियंत्रित नहीं किया जाता है, तो यह बीमारियों को जन्म दे सकता है और एक निश्चित उम्र के बाद समस्याएं पैदा कर सकता है.
 

3.बीएमआई की गणना कैसे करें?

बीएमआई की गणना कैसे करें?
3

मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, बॉडी मास इंडेक्स (BMI) का मतलब है कि लंबाई और वजन का संतुलन कितना होना चाहिए. यानी ऊंचाई के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए या वजन के हिसाब से ऊंचाई कितनी होनी चाहिए. BMI की गणना करने के लिए व्यक्ति की ऊंचाई और वजन को एक फॉर्मूले में सेट करना होता है, जिसका फॉर्मूला है - 'BMI = वजन / ऊंचाई (मीटर में) वर्ग या BMI = वजन / (ऊंचाई X ऊंचाई)'.
 
 

4.ऐसे समझें बीएमआई फॉर्मूला

ऐसे समझें बीएमआई फॉर्मूला
4

इस फॉर्मूले को समझने के लिए अगर किसी का वजन 60 किलोग्राम है और उसकी लंबाई 5 फीट है, तो उस व्यक्ति का बीएमआई 25.54 होगा. इस फॉर्मूले को सेट करने के लिए सबसे पहले लंबाई को मीटर में बदलें. 5 फीट की ऊंचाई का मतलब है कि व्यक्ति 1.53 मीटर लंबा है. अब 1.53 मीटर को 1.53 मीटर से गुणा करें. यह 2.35 मीटर होगा. अब 60 किलोग्राम वजन को 2.35 से भाग दें. तो शेष 25.54 बचेगा. इस तरह से किसी व्यक्ति का बीएमआई कैलकुलेट किया जाता है. आमतौर पर 25 का बीएमआई लंबाई और वजन का सही संतुलन माना जाता है, लेकिन अगर 5 फीट के व्यक्ति का वजन 60 किलोग्राम है, तो इसका मतलब है कि उसका वजन ज्यादा है.

5.सही बीएमआई क्या होगा?

सही बीएमआई क्या होगा?
5

अगर किसी का BMI 18.5 से 24.9 के बीच है, तो उसका वजन सही है. लेकिन अगर किसी का BMI 18.5 से कम है, तो उसका वजन कम है, अगर उसका BMI 25 से 29.9 के बीच है, तो उसका वजन ज़्यादा है. और, अगर किसी का BMI 30 से ज़्यादा है, तो इसका मतलब है कि उसे मोटापा है.
 

6.बीएमआई से वजन मापने का सही समय

बीएमआई से वजन मापने का सही समय
6

आपको खाली पेट अपने शरीर का वजन मापने की कोशिश करनी चाहिए. वजन को रोजाना मापने के बजाय सप्ताह में कम से कम एक बार मापना चाहिए. इस तरह, बदलाव आसानी से देखे जा सकते हैं. साथ ही, अपना साप्ताहिक वजन लिखने से आपको यह भी पता चलता है कि आपने हर महीने कितना वजन कम किया है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement