धर्म
ऋतु सिंह | Apr 19, 2026, 06:33 AM IST
1. बर्थ डेट का “मूलांक” कैसे तय करता है आपकी पर्सनालिटी?

अंक ज्योतिष में आपकी जन्म तारीख को जोड़कर एक “मूलांक” (Root Number) निकाला जाता है.उदाहरण के लिए-अगर आपकी जन्म तारीख 14 है, तो 1+4 = 5 आपका मूलांक होगा. इसी मूलांक को आधार मानकर माना जाता है कि आपकी ऊर्जा किस तरह काम करती है-क्या आप निर्णय लेते हैं या उन्हें फॉलो करते हैं. इसी वजह से इसे “पर्सनालिटी एनर्जी कोड” भी कहा जाता है. Photo Credit: AI
2.किन नंबरों में होती है लीडरशिप एनर्जी?

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ नंबर ऐसे माने जाते हैं जिनमें नेचुरल लीडरशिप क्वालिटी ज्यादा होती है. जैसे 1, 3, 5 और 8 मूलांक वाले लोग लीडरशिप वाली एनर्जी रखते हैं. Photo Credit: AI
3.क्यों होती है इनमें लीडर वाली क्वालिटी

1,3,5 और 8 में लीडरशिप पावर उनके रूलिंग प्लैनेट के कारण आती है. जैसे 1 का ग्रह स्वामी सूर्य है जो स्वाभाविक लीडर, खुद फैसले लेने वाला बनता है, वहीं 3 का ग्रह स्वामी गुरु है जो जाकत को आत्मविश्वासी, लोगों को गाइड करने वाले बनाता है. मूलांक 5 का ग्रह स्वामी बुध होता है जो उसके अंदर तेज सोच, कम्युनिकेशन में मजबूत, जल्दी निर्णय लेने की क्षमता देता है. वहीं, मूलांक 8 का ग्रह स्वामी शनि हैं जो इन जातकों के अंदर स्ट्रॉन्ग डिसिप्लिन, लॉन्ग-टर्म विजन और कंट्रोल देता है. इन लोगों में अक्सर “मैं रास्ता बनाऊंगा” वाली सोच ज्यादा होती है, इसलिए ये लीडरशिप रोल में आसानी से फिट हो जाते हैं. Photo Credit: AI
4.किन नंबरों में ज्यादा फॉलोअर टाइप एनर्जी होती है?

कुछ मूलांक ऐसे भी माने जाते हैं जो ज्यादा ऑब्जर्वर और सहयोगी स्वभाव के होते हैं. मूलांक 2, 4, 6 और 7 मूलांक वाले लोग अक्सर फॉलोअर एनर्जी रखते हैं. हालांकि इनका विजन और आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग इनको यूनिक बनाती है और इनमें टीम को साथ लेकर चलना आता है लेकिन ये इंट्रोवर्ट होते हैं इसलिए ज्यादातर फ्रंटफुट पर खेलना पसंद नहीं करते. इनको शांति से काम करना पसंद है. जबकि ये प्रेशर तक को होल्ड करने का गजब का मद्दा रखते हैं लेकिन बॉस बनना इनको पसंद ही नहीं होता है. हालांकि अगर ये बॉस बन गए तो 1, 3, 5 और 8 वालों से ज्यादा बेहतर साबित होते हैं. लेकिन ये खुद को फॉलोअर बनाए तब तक रखते जब तक इनको शांति से काम करने दिया जाए. Photo Credit: AI
5.क्या होती है इनमें क्ववालिटी

मूलांक 2, 4, 6, और 7 चारों ही की अपनी अलग-अलग क्वालिटीज हैं. लेकिन हर किसी में बॉस बनने का गुण होता है लेकिन ये फॉलोअर बनकर ज्यादा प्रोड्क्टिविटी देते हैं. मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है जो जातक को इमोशनल, रिलेशनशिप फोकस्ड बनाता है. वहीं मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु होता है जो इनको वर्कोहलिक और खुद के पैटर्न पर चलने वाला बनाता है और ये प्रैक्टिकल होते हैं. वहीं मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है जो इनको टीमवर्क और हार्मनी पसंद बनाता है. ये लग्जरी और टेंशनफ्री लाइफ पसंद करते है, इसलिए लीडरशिप क्वालिटी होते हुए भी फॉलोअर बने रहना पसंद करते हैं. वहीं मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतू होता है जो इनको इंट्रोवर्ट, गहरी सोच वाला तो बनाता है लेकिन साथ ही डिटैचमेंट भी देता है इसलिए ये बॉस जैसी सत्ता से दूर रहकर खुद में खुश रहना ज्यादा पसंद करते हैं. ये लोग अच्छे फॉलोअर नहीं, बल्कि मजबूत सपोर्ट सिस्टम होते हैं- जो किसी भी लीडर को बैलेंस देते हैं. Photo Credit: AI
6.ग्रह और एनर्जी का कनेक्शन कैसे काम करता है?

अंक ज्योतिष में माना जाता है कि हर नंबर एक ग्रह की एनर्जी से जुड़ा होता है.
* सूर्य → नेतृत्व और आत्मविश्वास
* चंद्र → भावनाएं और संवेदनशीलता
* गुरु → ज्ञान और मार्गदर्शन
* शुक्र → संतुलन और संबंध
* शनि → अनुशासन और स्थिरता
इसी वजह से कहा जाता है कि आपकी बर्थ डेट सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि एक “एनर्जी पैटर्न” है. Photo Credit: AI
7.लीडर या फॉलोअर नहीं, बैलेंस बनना जरूरी है

अंक ज्योतिष भले ही आपको एक झुकाव दिखाए, लेकिन असली फर्क आपकी आदतों और फैसलों से आता है. लीडर बनना सिर्फ नंबर का खेल नहीं है, यह आपकी जिम्मेदारी लेने की क्षमता और सोच पर भी निर्भर करता है. कई बार एक “फॉलोअर टाइप” व्यक्ति भी सही समय पर बड़ा लीडर बन जाता है, अगर वह अपनी स्किल्स को सही दिशा में लगाए. Photo Credit: AI
8.आपकी कहानी आप खुद लिखते हैं

आपकी जन्मतिथि एक संकेत दे सकती है, लेकिन आपकी कहानी आप खुद लिखते हैं. लीडरशिप या फॉलोइंग-दोनों ही भूमिकाएं जरूरी हैं, क्योंकि एक बिना दूसरे के अधूरी है. Photo Credit: AI
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.