Advertisement

Sonam-Raja Raghuvanshi Case: सोनम तो बेवफा निकली लेकिन... S नाम अक्षर वाली लड़कियां कैसी होती हैं?

सोनम और राजा रघुवंशी केस ने लोगों के दिलों को झकझोर के रख दिया है. प्रेमी के लिए पति की हत्या के आरोप में फंसी सोनम को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं.

ऋतु सिंह | Jun 12, 2025, 07:20 AM IST

1.प्रेमी के लिए पति की हत्या का आरोप

प्रेमी के लिए पति की हत्या का आरोप
1

सोनम नाम इस समय हर जगह चर्चा में है. अपने पति राजा के साथ हनीमून पर गई सोनम कई दिनों तक लापता रही. आखिरकार वो मिल गई. उसके पति राजा की लाश मिली और अब ये बात सामने आई है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है.  

Advertisement

2.ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर का प्रभाव

ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर का प्रभाव
2

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उस व्यक्ति के करियर, व्यक्तित्व, स्वभाव, प्यार और शादीशुदा जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है. चूंकि सोनम नाम चर्चा में है, तो आइए देखते हैं S नाम वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है. 

अंक ज्योतिष में प्रत्येक अक्षर की अपनी ऊर्जा और उससे जुड़े गुण बताए गए हैं. किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके व्यक्तित्व के साथ-साथ उसके स्वभाव और कई अन्य बातों के बारे में बता सकता है. चलिए जानें S अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताया है.
 

3.S अक्षर वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

S अक्षर वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है?
3

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है, वे खुशमिजाज और मिलनसार माने जाते हैं. ये लोग जितने खुशमिजाज होते हैं, उतने ही गुस्से वाले भी होते हैं. ये लोग छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, लेकिन अपनी समझ के मुताबिक ये जल्दी शांत भी हो जाते हैं. जिन लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है, वे खुद पर नियंत्रण रखना बखूबी जानते हैं.
 

4.S वाले स्वाभिमानी माने जाते हैं

S वाले स्वाभिमानी माने जाते हैं
4


जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के S अक्षर से शुरू होता है, वे स्वाभिमानी माने जाते हैं. इन्हें किसी की मदद लेना पसंद नहीं होता. ये लोग जो भी काम करते हैं, उसे हमेशा अपने दम पर पूरा करने की कोशिश करते हैं. अपने इस स्वभाव के कारण ये दूसरे लोगों पर अपनी अलग छाप छोड़ते हैं.

5.कैरियर कैसा होता है?

कैरियर कैसा होता है?
5

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के अक्षर S से शुरू होता है, वे अक्सर नेतृत्व की स्थिति में देखे जाते हैं. ये लोग प्रभावी नेता बन सकते हैं. इन्हें किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं होता. ये अपनी मर्जी के हिसाब से काम करने में सहज महसूस करते हैं. ये बोलने से पहले हर बात को तौलना जानते हैं. इसका मतलब है कि ये जो कुछ भी बोलते हैं, उसके बारे में सोचते हैं. इनकी इन्हीं खूबियों की वजह से लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं और ये अपने करियर में तरक्की करते हैं.
 

6.शादीशुदा जिंदगी कैसी होती है?

शादीशुदा जिंदगी कैसी होती है?
6

जिन लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है, वे स्वभाव से गंभीर और संवेदनशील होते हैं. ये अपने प्रियजनों का बहुत सम्मान करते हैं और उनके प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं. ये अपने साथी को अपना पूरा प्यार देने की कोशिश करते हैं. इनका प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. साथ ही ये लोग कुछ मौकों पर रोमांटिक भी हो जाते हैं.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement