Advertisement

अचानक 3 से 5 बजे के बीच खुल रही है आंख तो यूनिवर्स दे रहा आपको ऐसा संकेत, अध्यात्म में छिपा है इसका रहस्य

अध्यात्म से लेकर हिंदू धर्म में सुबह के समय को बहुत ही शक्तिशाली और विशेष माना गया है. हिंदू धर्म इसे ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है. इस समय में सकारात्मक ऊर्जा और शांति रहती है. व्यक्ति दिव्य शक्तियों को एहसास करने के साथ ही उनसे जुड़ सकता है. यह समय करुणा और आंतरिक शांति को विकसित करने का आदर्श समय है

Nitin Sharma | May 15, 2026, 02:51 PM IST

1.दिव्य शक्तियों से हो रहा जुड़ाव

दिव्य शक्तियों से हो रहा जुड़ाव
1

अगर आपकी भी सुबह 3 बजे से लेकर 5 बजे की बीच अचानक से हर रोज आंख खुल रही हैं तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है.​ इसका अर्थ है कि दिव्य शक्तियां आपसे कनेक्ट कर रही हैं. इससे आपके भीतर की ऊर्जा जागृत हो रही है. इस समय जागना अवसर के रूप में भी देखा जाता है, जब आप खुद को उस दुःख से मुक्त करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसे आप लंबे समय से झेल रहे हैं. उससे लड़कर जीत हासिल कर सकते हैं. आइए जानते क्या मिलते हैं संकेत...

(Credit Image AI)

Advertisement

2.दिव्य शक्तियों से जुड़ाव का संकेत मिलता है

दिव्य शक्तियों से जुड़ाव का संकेत मिलता है
2

अध्यात्म में सुबह 3 से 5 बजे के समय को भगवान का समय माना गया है. यह वह समय है, जिसमें भौतिक और आध्यात्मिक दुनिया के बीच का अंतर काफी कम होता है. दिव्य शक्तियों से जुड़ने, अपने भीतर झांकने और खुद को हील करने का यह सबसे शुभ समय है. इस समय की ऊर्जा को भी उच्च और पवित्र माना जाता है. यही वजह है कि लगातार इस समय जागना ईश्वर या उच्च दैवीय शक्तियों से जुड़ने का इशारा हो सकता है.

(Credit Image AI)

3.3 और 4 का आध्यात्मिक महत्व क्या है

3 और 4 का आध्यात्मिक महत्व क्या है
3

ब्रह्म मुहूर्त में शुभ माने गये 3 से 4 बजे अंकों का अंक ज्योतिष में भी बड़ा महत्व है. इनमें अंक 3 के स्वामी गुरु हैं. यह ज्ञान, अध्यात्म, सद्भाव और महादेव का अंक है. वहीं नंबर 4 स्थिरता और चार तत्व पृथ्वी, वायु, अग्नि और जल से जुड़ा है. ऐसे में सुबह 3 से 4 बजे जागने पर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति के साथ मार्गदर्शन प्राप्त होता है. जीवन में सुख शांति का प्रवेश होता है.

(Credit Image AI)

4.आध्यात्मिक जागृति का संकेत

आध्यात्मिक जागृति का संकेत
4

तड़के 3 से 4 बजे के बीच लगातार और अचानक से आंखों का खुलना आध्यात्मिक जागृति का संकेत देता है. नियमित रूप से इस समय में जागने से संकेत मिलता है कि आपका आध्यात्मिक यात्रा कर रहे हैं. चेतना में बदलाव हो रहा है. इसका अनुभव आप सहजता से कर रहे हैं.

(Credit Image AI)

5.जानते हैं किस समय जागने पर मिलता है कौन सा संकेत

जानते हैं किस समय जागने पर मिलता है कौन सा संकेत
5

सुबह 3 बजे से 3 बजकर 13 मिनट पर आंखों का खुलना किसी स्वर्गदूत का आपके आसपास होने का संकेत देता है. वहीं 3 बजकर 33 मिनट से लेकर 3 बजकर 43 मिनट के बीच आंखों का खुलना आपको जीवन में तरक्की, खुशी, पुरानी मित्रों से मुलाकात का संकेत देते हैं. 3 बजकर 50 मिनट से लेकर 4 बजे के बीच आंखों का खुलना भगवान से जुड़ने का संकेत देता है. 

(Credit Image AI)

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जनरुचि की जानकारी देना है. कृपया किसी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए डीएनए हिंदी उत्तरदायी नहीं है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement