Advertisement

Venus Gochar 2025: जून के आखिरी दिन से इन राशियों के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, शुक्र के चाल बदलने का पड़ेगा शुभ प्रभाव

ग्रह मंडल में हर 30 दिन में ग्रहों का फेरबदल होता है. इसबीच कई ग्रह अपनी चाल बदलते हैं तो कुछ एक से दूसरी राशि और नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. ग्रहों के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. ऐसे में शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. इसके प्रभाव से कई राशियों के जातकों की किस्मत चमक जाएगी.

Nitin Sharma | Jun 24, 2025, 08:19 AM IST

1.शुक्र ग्रह 

शुक्र ग्रह 
1

दरअसल शुक्र ग्रह प्यार, पैसा, ऐश्वर्य, सुख संपत्ति और सुंदरता के कारक हैं. इस समय शुक्र ग्रह मंगल की मेष राशि में विराजमान हैं. जून महीने के आखिरी से एक दिन पहले शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. 

Advertisement

2.इस दिन स्थान बदलेंगे शुक्र

इस दिन स्थान बदलेंगे शुक्र
2

इस बार शुक्र अपनी राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. शुक्र का यह गोचर 29 जून 2025 को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर होगा. शुक्र के इस गोचर से कई राशियों के जातकों के जीवन में सुख समृद्धि और आनंद प्राप्त होगा.

3.वृषभ राशि 

वृषभ राशि 
3

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं. शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से इन लोगों को लाभ ही लाभ होगा. इनकम में बढ़ोतरी के योग बनेंगे. वहीं धन का आगमन ऐसे सोर्स होंगे, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे. करियर की स्थिति भी अच्छी रहेगी.

4.सिंह राशि

सिंह राशि
4

शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश करना सिंह राशि वालों को बेहद फलदायक साबित होगा. यह गोचर आपकी राशि के 10वें भाव में रहेगा. व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है. व्यापार में लाभ की प्राप्ति हो सकती है. घर परिवार में शांति रहेगी. फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है.

5.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि 
5

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में करना बेहद शुभ होता है. इनकम के सोर्स बढ़ेंगे. जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी. नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.आर्थिक स्थिति भी बेहद मजबूत बनेगी. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement