धर्म
नितिन शर्मा | Nov 13, 2024, 11:19 AM IST
1.वास्तु उपाय

अगर आप भी आर्थिंक तंगी या रोग से परेशान हैं तो वास्तु के इन आसान से उपायों को आजमाकर वास्तु दोष से मुक्ति पा सकते हैं. इनसे दोषों से मुक्ति के साथ ही धन लाभ और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है.
2.घर को ऊंचा उठवा लें

अगर आपके घर के सामने की सड़क मुख्य दरवाजे से ऊंची हो गई है तो यह वास्तुदोष को प्रकट करती है. ऐसी स्थिति में अपने मकान को सड़क से ऊंचा उठवा लें. इससे वास्तुदोष खत्म होता है. व्यक्ति की तरक्की होती है.
3.घर के मुख्य द्वार पर रखें रोशनी

अगर आपके मुख्य द्वार पर शाम के समय अंधेरा रहता है तो यह वास्तुदोष को प्रकट करता है. व्यक्ति को आर्थिंक तंगी का सामना करना पड़ता है. इसके लिए घर के सामने रोशनी रखें.
4.तुलसी का पौधा

घर में बीमारी या आर्थिंक तंगी का सामना कर रहे हैं तो कार्तिक मास में तुलसी का पौधा लगाएं. इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है. घर में सुख संपत्ति आती है.
5.पूजा घर

घर में स्थित पूजा घर में भूलकर भी पितरों की तस्वीर न रखें. इससे रोग होने की संभावना हो सकती है. यह वास्तु दोष को प्रकट करत है.