धर्म
Nitin Sharma | Aug 06, 2025, 09:17 AM IST
1.वास्तुदोष और उपाय

वास्तुदोष की वजह से भी व्यक्ति को जीवन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी बीमारी, धन की तंगी और दरिद्रता से परेशान हैं तो ये उपाय कर आप परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं. आइए जानते हैं.
2.घर के दरवाजे को रखें साफ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को घर का दरवाजा साफ सुथरा रखना चाहिए. यह घर का बहुत ही अहम स्थान होता है. यही से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. इसलिए इसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. इसके अलावा घर के दरवाजे पर दीपक जरूर जलाये. ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास होता है.
3.धन रखने की सही दिशा

घर में जहां तिजोरी रखते हैं. उस जगह की दिशा सही होनी चाहिए. अलमारी या तिजोरी को दक्षिण दिशा की दीवार से लगागर रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, ये धन को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है. इसके सामने शीश लगाना धन को दोगुना करने का प्रतीक है.
4.मां लक्ष्मी और कुबेर की करें नियमित पूजा

घर से पैसों की तंगी को दूर करने के लिए नियमित रूप से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए. इसके साथ ही शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल कमल का फूल अर्पित करें. कुबेर यंत्र स्थापित कर नियमित रूप से पूजा अर्चना करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएंगी.
5.उत्तर दिशा में पानी की तस्वीर या एक्वेरियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का उत्तर स्थान धन के देवता कुबेर देव के लिए होता है. इस जगह पर पानी से जुड़ा तत्व या नल लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है. धन में वृद्धि होती है. इनकम के सोर्स बढ़ते हैं. इस दिशा में पानी की तस्वीर या फाउंटेन लगाना बेहद शुभ होता है.
6.घर की रसोई से आती है बरकत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई का संबंध परिवार की खुशहाली और समृद्धि से होता है. इसलिए रसोई को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए. इसमें चूल्ह व गैस स्टोव के आसपास कुड़ा या गंदगी जमा न होने दें.