धर्म
Nitin Sharma | Jul 09, 2025, 10:25 AM IST
1.ईशान कोण में करें ये काम

घर में ईशान कोण का सबसे ज्यादा महत्व होता है. यह उत्तर पूर्व दिशा है, जिसे घर का सबसे अहम कोना माना गया है. वास्तु के अनुसार, इस जगह पर ईश्वरी शक्ति का निवास होता है. इसलिए उपाय के रूप में इस दिशा को साफ सुथरा रखना चाहिए. इस दिशा में भगवान की तस्वीर और धार्मिक पुस्तकें भी रख सकते हैं. इसे रखने से घर में सुख शांति आती है
2.मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है. इसलिए घर के दरवाजे पर दाहिनी तरफ दीपक जलाने से भी आपको लाभ की प्राप्त होगी.
3.उत्तर दिशा से जुड़ा उपाय

वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा का संबंध कुबेर देवता से है. इसे मां लक्ष्मी और कुबेर का स्थान माना गया है. यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना गया है. इसलिए अपने जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए इस दिशा में आपको हमेशा साफ रखना चाहिए.
4.ये चीजें रखना होता है शुभ

उत्तर दिशा में साफ सफाई के साथ ही मनी प्लांट, धातु का कछुआ या एक्वेरियम रखना शुभ होता है. इससे धन धान्य की पूर्ति रहती है.
5.वास्तु के उपाय कारगर

वास्तु के अनुसार, जीवन में सुख समृद्धि पाना चाहते हैं तो वास्तु के उपाय कर सकते हैं. इससे सभी तरह की दुख और विपदाएं दूर हो जाती हैं.