Advertisement

Panch Kedar: पंच केदार में शामिल हैं उत्तराखंड के ये 5 प्रसिद्ध मंदिर, कहीं नाभि तो कहीं जटाओं की होती है पूजा

उत्तराखंड में भगवान शिव के 12 ज्‍योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम स्थित है. भक्तों के बीच इस ज्‍योतिर्लिंग की सबसे अधिक मान्यता है. केदारनाथ धाम के 5 मंदिर है जिसे पंच केदार के नाम से जानते हैं.

Aman Maheshwari | Jul 20, 2025, 02:14 PM IST

1.पंच केदार में होती है शिव जी की पूजा

पंच केदार में होती है शिव जी की पूजा
1

जहां भगवान शिव की पूजा होती है. इन मंदिरों में भगवान शिव की पूजा होती है. चलिए आपको इन पंच केदार मंदिरों के बारे में बताते हैं.

Advertisement

2.पशुपतिनाथ में है धड़

पशुपतिनाथ में है धड़
2

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव बैल के रूप में काठमांडू में प्रकट हुए थे. उनका धड़ पशुपतिनाथ में है. इसके अलावा पीठ, भुजाएं, मुख, नाभि और जटाएं इन पंच केदार में है.

3.केदारनाथ धाम

केदारनाथ धाम
3

केदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है. यह उत्तराखंड के चारधाम में भी शामिल है. इसकी काफी मान्यता है. केदारनाथ में भगवान शिव के कूबड़ यानी पीठ की पूजा होती है.

4.मध्यमहेश्वर मंदिर

मध्यमहेश्वर मंदिर
4

रुद्रप्रयाग जिले में मध्यमहेश्वर मंदिर स्थित है. इस मंदिर में भगवान शिव की नाभि की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां का जल इतना पवित्र है कि, इसकी कुछ बूदों से ही आपको मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है.

5.तुंगनाथ मंदिर

तुंगनाथ मंदिर
5

तुंगनाथ मंदिर भगवान शिव का दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित मंदिर है. यह मंदिर रुद्रप्रयाग जिले में है. यहां पर भगवान शिव की पूजा धड़ के रूप में होती है.

6.रुद्रनाथ मंदिर

रुद्रनाथ मंदिर
6

पंच केदार में शामिल रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के मुख की पूजा की जाती है. रुद्रनाथ मंदिर के सामने नंदा देवी पहाड़ की चोटियां दिखती है जो इस मंदिर को आकर्षक बनाती हैं.

7.कल्पेश्वर मंदिर

कल्पेश्वर मंदिर
7

गढ़वाल के चमोली जिले में स्थित कल्पेश्वर मंदिर भी पंच केदार में से एक है. इस मंदिर में भगवान शिव के बालों यानी जटाओं की पूजा होती है. पंच केदार की यात्रा करने से आपको आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है.

8.Disclaimer

Disclaimer
8

यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement