Advertisement

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों के अपमान का बदला यूनिवर्स लेती है, अगर ये दुख-दर्द देने वालों को कर दिए माफ तो...

अगर आपके दोस्त-रिश्तेदार या सहयोगी नीचे बताएं जा रहे मूलांक वाले हैं तो इनको दुख-दर्द या कष्ट ही नहीं अपमान करने की भूल आप कभी न करें क्योंकि इनके हर दर्द और अपमान का बदला यूनिवर्स खुद लेती है. क्यों होते हैं इस मूलांक वाले ईश्वर को प्रिय चलिए जान लें.

ऋतु सिंह | Jan 11, 2026, 08:52 AM IST

1. कुछ लोगों का कार्मिक डेप्थ तगड़ा होता है

 कुछ लोगों का कार्मिक डेप्थ तगड़ा होता है
1

कुछ लोगों का कार्मिक डेप्थ इतना तगड़ा होता है कि उनकी आत्मा को अगर किसी से कष्ट या अपमान मिलता है तो वह कहती या बदला तो नहीं लेती लेकिन उसके कष्ट और अपमान का बदला यूनिवर्स लेती है. और ठीक उसी तरह का अपमान या कष्ट यूनिवर्स उन लोगों को देती है. 

Advertisement

2. बदुआ और आशीर्वाद दोनों ही लगते हैं इनके 

 बदुआ और आशीर्वाद दोनों ही लगते हैं इनके 
2

अगर कुछ खास मूलांक वाले लोग अगर किसी को बदुआ दे दें तो वो भी फलीभूत होता है और आशीर्वाद दें तो वह भी. लेकिन इनके साथ एक कर्म जुड़ा होता है कि जो भी ये किसी को देते हैं वह इनको रिटर्न कभी न कभी होता है. इसलिए कुछ खास मूलांक वालों को बदुआ देने से बचना चाहिएय
 

3.अगर खुद बदला ले लिया तो

अगर खुद बदला ले लिया तो
3

अगर इस मूलांक वाले अपने अपमान या दर्द का बदला ले लें तो उनका बदला तो पूरा हो जाएगा लेकिन एक कार्मिक पाप उनके ऊपर ऐड हो जाएगा. भले ही वह अपने ऊपर हुए दर्द का ही बदला क्यों न ले रहे हैं. लेन अगर वह अपने दुख-दर्द या अपमान का घुंट पी गए तो यूनिवर्स एक्टिवेट होता है और वो जो बदला लेता है वो फिर इंसान जीवन में भूल नहीं पाता है.
 

4.किन लोगों का दर्द ईश्वर को दर्द देने जैसा होता है

किन लोगों का दर्द ईश्वर को दर्द देने जैसा होता है
4

जो भी लोग किसी भी महीने की 16 और 22 को जन्मे हैं उनकी आत्मा को प्योर सोल माना गया है क्योंकि इस जन्म में वह लोगों की हर स्थिति में मदद करने आई होती हैं. ये ईमानदारी और दिल से लोगों का दर्द खुद में समाती हैं लेकिन कुछ लोगों के कार्मिक दोष ऐसे होते हैं कि इनकी प्योरिटी को ये समझ नहीं पाते हैं और इनको दुख-दर्द और अपमान देते हैं. इनके कर्म में दोष निकाल कर इनकी आलोचना करते हैं. ऐसे लोगों को ईश्वर खुद दर्द देता है क्योंकि ये मूलांक वाले उनके ही कर्म को करने धरती पर आते हैं.
 

5.कब लेती प्रकृति या यूनिवर्स बदला

कब लेती प्रकृति या यूनिवर्स बदला
5

मूलांक 16 और 22 वाले अगर अपने अपमान-दुख और दर्द देने वाले को क्षमा कर देते हैं तब यूनिवर्स एक्टिवेट होता है और इनको कष्ट देने वाले को उसी तरह का कष्ट देता है जैसा ये दूसरे को दिए होते हैं. इस कष्ट को भोगते हुए उन लोगों को अपने कर्म का अहसास होता है. भले ही वह ये बात बोले या न बोलें उनको महसूस हो जाता है कि उन्हे किस कर्म का कष्ट मिला है.
 

6.कर्मा रिटर्न क्या होता है

कर्मा रिटर्न क्या होता है
6

कर्मा रिटर्न यानी आप जो कर्म करते हैं वह आज नहीं तो कल या सालों बाद आपको उसी रूप में उसी तरह से मिलता है. वो कर्म अच्छा भी हो सकता है या बुरा भी. ये कष्ट के रूप में या सुख के रूप में वापस हर इंसान को मिलता है. किसी को शारीरिक कष्ट मिलता है तो किसी को मानसिक. ये सब उसके उसी कर्म पर निर्भर करता है. जिसने किसी को शारीरिक कष्ट दिया होगा तो उसे शारीरिक और किसी ने किसी को मानसिक कष्ट दिया होगा तो उसे मेंटल स्ट्रेस मिलेगा.
 

7.16 और 22 क्यों हैं खास

16 और 22 क्यों हैं खास
7

मूलांक 16 यानी 7 जो केतु से गवर्न होता है और मूलांक 22 यानी 4 जो राहु से गवर्न होता है. राहु और केतु अलग-अलग जरूर हैं लेकिन ये मिलकर पूरा धड़ बनते हैं. ऐसे में केतु डिटैचमेंट की ओर ले जाता है. व्यक्ति को भीतर की ओर मोड़ता है. यानी आत्म-खोज, संन्यास, रहस्यवाद और सब छोड़ देने को प्रेरित करता है. ये लोग अपमान- दुख को झेलते है. जबकि राहु सीखाता है कि “तुम्हें चोट लगी है तो या तो टूट जाओ या खुद को इतना बड़ा बना लो कि वही दर्द तुम्हारी ताकत बन जाए. 
 

8.राहु और केतु क्या सीख देते हैं

राहु और केतु क्या सीख देते हैं
8

केतु कहता है,छोड़ दो, मोह त्याग दो और राहु कहता है इसे याद रखो, इसे शक्ति बनाओ.राहु सोल को यह सिखाता है कि हर जख्म एक हथियार बन सकता है.वह व्यक्ति को यह अहसास दिलाता है कि“जिसने तुम्हें नीचा दिखाया, उसी के सामने तुम्हें ऊंचा उठना है.इसलिए राहु का रास्ता संन्यास का नहीं,रूपांतरण का होता है. वह दर्द को भूलने नहीं देता,वह दर्द को दिशा देता है. इसके ठीक विपरीत केतु सब कुछ छोड़ दे के आगे बढ़ना सीखाता है. वह हर चीज को कर्म और मोह माया से जोड़कर अलगाव की ओर ले जाता है. 

डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement