धर्म
ऋतु सिंह | Aug 10, 2025, 10:58 AM IST
1.स्वभाव का अनुमान जन्म के महीने से भी लगा सकते हैं

किसी व्यक्ति के स्वभाव का अनुमान न केवल उसकी जन्मतिथि से लगाया जा सकता है, बल्कि उसके जन्म के महीने से भी लगाया जा सकता है. इसी संदर्भ में, कुछ महत्वपूर्ण महीनों में जन्मे लोग बहुत चतुर होते हैं. उन्हें कोई बेवकूफ नहीं बना सकता. उन्हें इस बात की अच्छी समझ होती है कि कौन क्या है..? कब और कैसे व्यवहार करता है. उनके आगे किसी की दाल नहीं गली. तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो महीने...
2.इनकी सोच समय से आगे की होती है

किसी भी साल के इन 4 महीनों में जन्मे लोग बहुत होशियार होते हैं. उन्हें कोई बेवकूफ नहीं बना सकता. उन्हें इस बात की अच्छी समझ होती है कि कौन क्या है..? कब और कैसे व्यवहार करता है. इतना ही नहीं इनकी सोच समय से आगे की होती है और ये कुछ अलग करने वालों में होते हैं. तो चलिए जानें किस महीने में जन्मे लोगों में होती है ये यूनिक क्वालिटी.
3.मार्च

अंक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर के बाद मार्च के महीने में जन्मे लोग बुद्धिमान होते हैं. ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. इन्हें नई चीज़ें और नए तरीके सीखने में मज़ा आता है. ये उनमें बहुत रुचि भी रखते हैं. ये अपनी बुद्धि से हर काम में सफल होते हैं. ये बहुत तेज़ी से सोचते हैं. अपनी तेज़ सोच के कारण, ये कोई भी निर्णय तुरंत लेने की क्षमता रखते हैं. इनकी बुद्धिमत्ता से हर कोई प्रभावित होता है.
4.जुलाई

अंक ज्योतिष के अनुसार, जुलाई माह तीसरे स्थान पर आता है. ये किसी भी मामले को अलग नज़रिए से देखते हैं. ये सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेते हैं. इनके साथ व्यवहार करना आसान होता है. इस महीने में जन्मे लोग आकर्षक, सामाजिक रूप से कुशल और अच्छे वक्ता होते हैं.
5.सितम्बर

अंक ज्योतिष के अनुसार, सितंबर में जन्मे लोग इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं. ये अपनी बुद्धिमत्ता और संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं. ये किसी भी मामले का विश्लेषण करके छिपे हुए सत्य को उजागर कर देते हैं. इनकी बुद्धिमत्ता हमेशा गुप्त रहती है. ये इसका प्रयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर ही करते हैं.
6.नवंबर

अंक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर महीने में जन्मे लोग बुद्धिमत्ता और चतुराई के मामले में सबसे आगे होते हैं. ये न सिर्फ़ बुद्धिमान होते हैं, बल्कि इनके विचार भी बहुत अलग होते हैं. ये समय से आगे की सोचते हैं और ये लोग हमेशा दूसरों से अलग सोचते हैं. ये किसी भी समस्या का समाधान करना जानते हैं. ये हुनर इनमें कूट-कूट कर भरा होता है. इन्हें हर चीज़ में बहुत रुचि होती है. ये अपनी रुचि की हर चीज़ सीखने की पूरी कोशिश करते हैं. इन्हें कोई भी इतनी आसानी से बेवकूफ़ नहीं बना सकता.
डिसक्लेमरः ये खबर सामान्य जानकारी और ज्योतिष अंक गणनाओं के आधार पर लिखी गई है, अधिक जानकारी के लिए एस्ट्रोलॉजर से से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.