धर्म
ऋतु सिंह | May 06, 2026, 09:02 AM IST
1.दो मूलांक की ऑब्जर्वेशन पावर बहुत तगड़ी होती हैं

कई लोगों को आपने अपने आस-पास देखा या महसूस किया होगा कि वो शांत रहते हैं लेकिन उनकी ऑब्जर्वेशन पावर बहुत तगड़ी होती हैं. ये लोग अपने आस-पास की चीजों, लोगों और भावनाओं को भांप लेते हैं. खास कर ये जिससे बात करते हैं उसकी मनोभावनाओं तक को समझ लेते हैं. इन लोगों के अंदर लोगों के चेहरे ही नहीं, दिमाग में चल रही खुराफात को भी समझ लेते हैं.
2.क्यों खास होती है इन मूलांक की नजर?

न्यूमेरोलॉजी मानती है कि हर मूलांक किसी खास ऊर्जा से जुड़ा होता है, जो व्यक्ति के सोचने और समझने के तरीके को प्रभावित करती है. मूलांक 7 और मूलांक 4 को इस मामले में सबसे अलग माना जाता है. इनकी सबसे बड़ी ताकत है-गहराई से देखना और छोटी-छोटी बातों को नोटिस करना. आम इंसान जहां सिर्फ शब्द सुनता है, ये लोग उसके पीछे छिपे भाव को समझ लेते हैं. ये दो मूलांक जिनके स्वामी ग्रह राहु और केतु होते हैं, दोनों को मन की बात को समझने की शक्ति देते हैं. एक के पास तेज दिमाग और दूसरे के पास सिक्थ सेंस होता है. (फोटो एआई)
3.मूलांक 4 की तेज ऑब्जर्वेशन स्किल क्यों बनाती है इन्हें अलग

मूलांक 4वाले लोग बहुत तेजी से चीजों को पकड़ते हैं. इनकी नजर बॉडी लैंग्वेज, आवाज के उतार-चढ़ाव और छोटे-छोटे बदलावों पर रहती है. ये सामने वाली की आंखों को देखकर मन की खुराफात को समझ लेते हैं. यही वजह है कि ये मिनटों में सामने वाले की मानसिक स्थिति समझ लेते हैं. कि वह उनका बनकर उनकी जमीन खिसकाने की साजिश कर रहा है. खास बात ये है कि ये सामने वाले को एहसास नहीं होने देते कि वो उसकी मंशा समझ रहे हैं, बल्कि खुद को उसके सामने मूर्ख बना ही रहने देते हैं. (फोटो एआई)
4.ये उन चीजों को भी समझते हैं जो समाने नजर नहीं आती

मूलांक 4 राहु से रूल होता है और इसी वजह से ये उन चीजों को भी समझते हैं जो समाने नजर नहीं आती. इतना ही नहीं. बिजनेस और नौकरी में यह स्किल इन्हें आगे ले जाती है, क्योंकि ये सही समय पर सही फैसला ले पाते हैं.खास बात ये होती है कि सामने वाला इनके मन की थाह सही नहीं ले पाता क्योंकि सामने वाला उनको उतना ही दिखाता या बताता है जो उसने लिए फेवरेबल हो. (फोटो एआई)
5.मूलांक 7 वाले कैसे पढ़ लेते हैं लोगों का मन

मूलांक 7 के लोग स्वभाव से शांत, विश्लेषण करने वाले और गहराई में जाने वाले होते हैं. ये सामने वाले की बातों से ज्यादा उसके व्यवहार और पैटर्न पर ध्यान देते हैं. अगर कोई व्यक्ति बार-बार बात बदल रहा है या नजरें चुरा रहा है, तो ये तुरंत समझ जाते हैं कि कुछ छिपाया जा रहा है. ये केतु से रूल होते हैं, इसलिए मन की भाषा में इनकी पकड़ किसी और मूलांक से कहीं ज्यादा होती है. (फोटो एआई)
6.अपने इरादे कभी सामने नहीं लाते, लेकिन

मूलांक 7 अपने इरादे कभी सामने नहीं लाते लेकिन सामने वाले के इरादे जरूर भांप लेते हैं. रिलेशनशिप में इसका सीधा फायदा यह है कि ये जल्दी पहचान लेते हैं कि कौन सच्चा है और कौन सिर्फ दिखावा कर रहा है.इनको सामने वाला भले सोचे कि उसने समझ लिया है लेकिन ये किस करवट बैठेंगे इसका अंदाजा कभी कोई नहीं लगा सकता है. ये सामने वाले के मन की समझ कर उससे दूरी जरूर बना लेते हैं. (फोटो एआई)
7.असली सच जो कम लोग समझते हैं

अक्सर लोग इसे “माइंड रीडिंग” या कोई खास शक्ति मान लेते हैं, लेकिन असल में यह एक तरह की आदत और सोचने का तरीका होता है. जो लोग ज्यादा ऑब्जर्व करते हैं, अनुभव से सीखते हैं और जल्दी निष्कर्ष नहीं निकालते, लेकिन उनकी यह क्षमता अपने आप विकसित हो जाती है. यानी यह कोई जादू नहीं, बल्कि समझ और ध्यान का खेल है. इसे कहें तो इनकी इनर पावर काफी बेहतर होती है. (फोटो एआई)
8.ये बात समझ लें

अगर आप भी लोगों को जल्दी समझना चाहते हैं, तो आपको अपनी ऑब्जर्वेशन स्किल बढ़ानी होगी. कम बोलना, ज्यादा सुनना और व्यवहार पर ध्यान देना- ये छोटी चीजें आपको भी बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकती हैं. इससे आप न सिर्फ रिश्तों में धोखे से बच सकते हैं, बल्कि करियर और बिजनेस में भी सही लोगों का चुनाव कर सकते हैं. (फोटो एआई)
9.यहां फर्क सिर्फ इस्तेमाल का है

हर किसी के पास यह क्षमता अलग-अलग स्तर पर होती है, फर्क सिर्फ इस्तेमाल का है. अगर आप अपनी इस समझ को सही दिशा में इस्तेमाल करते हैं, तो जिंदगी के कई फैसले आसान हो सकते हैं. क्योंकि कई बार शब्द नहीं, बल्कि इरादे ही सच्चाई बताते हैं. (फोटो एआई)
डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.