धर्म
ऋतु सिंह | May 17, 2026, 05:12 PM IST
1.ये लोग नेटवर्किंग, ऑफिस पॉलिटिक्स और इमेज बनाने में तेज होते हैं

न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोग रिश्तों को भावनाओं से ज्यादा अवसर की तरह देखते हैं. ये लोग नेटवर्किंग, ऑफिस पॉलिटिक्स और अपनी इमेज बनाने में काफी तेज माने जाते हैं. खास बात यह है कि ये हमेशा गलत इरादे से ऐसा नहीं करते, बल्कि कई बार सफलता की दौड़ इन्हें व्यवहारिक और स्वार्थी बना देती है. (फोटो एआई)
2.मूलांक 5 वाले क्यों माने जाते हैं सबसे स्मार्ट खिलाड़ी?

जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 माना जाता है. इस मूलांक का संबंध बुध ग्रह से होता है. बुध को कम्युनिकेशन, दिमाग और रणनीति का ग्रह माना जाता है. यही वजह है कि मूलांक 5 वाले लोग किसी भी माहौल में जल्दी घुल-मिल जाते हैं. (फोटो एआई)
3. जरूरत खत्म होते ही ये भावनात्मक दूरी बना लेते हैं

मूलांक 5 वाले ऑफिस में हर किसी से अच्छे संबंध बना लेते हैं. बॉस से कैसे बात करनी है, किससे दूरी रखनी है और कब किसका साथ देना है, ये इन्हें अच्छी तरह आता है. लेकिन कई बार इनकी यही खूबी दूसरों को चालाकी लगने लगती है. जरूरत खत्म होते ही ये भावनात्मक दूरी बना लेते हैं, जिससे लोग खुद को इस्तेमाल हुआ महसूस करते हैं. (फोटो एआई)
4.मूलांक 8 वालों की राजनीति क्यों पड़ती है भारी?

8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इसका संबंध शनि ग्रह से माना जाता है. शनि इन्हें गंभीर, धैर्यवान और लक्ष्य पर फोकस रखने वाला बनाता है. ये लोग सीधे टकराव से बचते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे अपनी रणनीति मजबूत रखते हैं. (फोटो एआई)
5.काम के लोग नहीं तो बना लेते हैं दूरी

ऑफिस में मूलांक 8 वाले लोग धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाते हैं. ये तुरंत रिएक्ट नहीं करते, बल्कि सही समय का इंतजार करते हैं. कई बार इन्हें लोग ठंडा या भावनाहीन समझ लेते हैं. लेकिन सच्चाई यह होती है कि ये लोग अपने करियर और पोजिशन को लेकर बेहद सजग रहते हैं. अगर इन्हें लगे कि कोई रिश्ता इनके काम का नहीं रहा, तो ये बिना ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव के दूरी बना लेते हैं. (फोटो एआई)
6.मूलांक 1 वाले क्यों चाहते हैं हर जगह कंट्रोल?

1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 माना जाता है. सूर्य ग्रह से प्रभावित ये लोग नेतृत्व पसंद करते हैं. इन्हें लाइमलाइट में रहना अच्छा लगता है और ऑफिस में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं.
मूलांक 1 वाले कई बार अपने फायदे के हिसाब से लोगों के साथ व्यवहार बदलते दिखाई देते हैं. इन्हें ऐसे लोग पसंद आते हैं जो इनके काम आएं या इनकी तारीफ करें. अगर कोई व्यक्ति इनके प्रभाव को चुनौती देता है, तो ये धीरे-धीरे उससे दूरी बनाने लगते हैं. हालांकि, इनका उद्देश्य हमेशा नुकसान पहुंचाना नहीं होता, बल्कि खुद को आगे रखना होता है.(फोटो एआई)
7.ऑफिस पॉलिटिक्स सिर्फ नंबर नहीं, माहौल भी तय करता है

न्यूमेरोलॉजी केवल व्यक्ति की प्रवृत्ति बताती है, लेकिन व्यवहार पर माहौल और अनुभव का भी असर होता है. कई बार लगातार प्रतिस्पर्धा, प्रमोशन का दबाव और नौकरी की असुरक्षा लोगों को ज्यादा व्यवहारिक बना देती है. यही कारण है कि कुछ लोग रिश्तों को भावनात्मक नहीं, बल्कि प्रोफेशनल नजरिए से देखने लगते हैं.
आज के कॉर्पोरेट कल्चर में नेटवर्किंग को सफलता का हिस्सा माना जाता है. ऐसे में कई लोग असली और नकली रिश्तों के बीच फर्क नहीं कर पाते. यही वजह है कि ऑफिस में भरोसे की कमी और मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है. (फोटो एआई)
8.कैसे पहचानें कि कोई सिर्फ फायदा उठा रहा है?

अगर कोई व्यक्ति सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही संपर्क करे, सामने बहुत मीठा बोले लेकिन मुश्किल समय में गायब हो जाए, या हर रिश्ते को फायदे के हिसाब से तौले, तो यह संकेत हो सकता है कि वह भावनाओं से ज्यादा अवसर पर ध्यान देता है. न्यूमेरोलॉजी के अनुसार ऐसे लोगों से पूरी दूरी बनाने की जरूरत नहीं, लेकिन सीमाएं तय रखना जरूरी माना जाता है.
काम की दुनिया में समझदारी और भावनात्मक संतुलन दोनों जरूरी हैं. हर मुस्कुराता चेहरा सच्चा दोस्त हो, यह जरूरी नहीं. इसलिए रिश्तों में भरोसा रखें, लेकिन खुद की भावनात्मक सुरक्षा को भी नजरअंदाज न करें.(फोटो एआई)
डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.