Advertisement

Numerology: जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं ये 2 मूलांक, इनकी आदतें रिश्तों और पैसों की बर्बादी का बनती हैं कारण

Which mulank people break trust: अंकशास्त्र में जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के पैटर्न को समझा जाता है. आज आपको उन 2 मूलांक के बारे में बताएंगे जो अपनों के साथ दगादारी सबसे ज्यादा करते हैं. ये साथ रहकर ही धीरे-धीरे अपने दोस्त या साथी के पैरे के नीचे की जमीन खिसकाते रहते हैं.

ऋतु सिंह | May 05, 2026, 06:18 AM IST

1.भरोसा तोड़ने और रिश्तों में दरार डालने वाले बन जाते हैं ये लोग

भरोसा तोड़ने और रिश्तों में दरार डालने वाले बन जाते हैं ये लोग
1

कभी आपने महसूस किया कि जिस इंसान को आपने आगे बढ़ाया, या जिसके लिए आपने सबका विरोधकर साथ दिया, वही बाद में आपके खिलाफ खड़ा हो गया? ऐसे लोगों को अक्सर यही कहा जाता है कि ये जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद कर देते हैं. यह सिर्फ किस्मत या हालात नहीं, कुछ लोग इसे अंकशास्त्र से भी जोड़कर देखते हैं. जन्मांक के आधार पर कुछ ऐसे स्वभाव सामने आते हैं, जो जाने- अनजाने में भरोसा तोड़ने और रिश्तों में दरार डालने की वजह बन सकते हैं. (फोटो एआई) 
 

Advertisement

2.कौन से मूलांक पर उठती हैं उंगलियां?

कौन से मूलांक पर उठती हैं उंगलियां?
2

अंकशास्त्र के जानकारों के मुताबिक मूलांक 5 और 8 के लोगों को लेकर यह धारणा ज्यादा बनती है. मूलांक 5 पर बुध का प्रभाव माना जाता है, जो तेज दिमाग और चतुराई देता है. वहीं मूलांक 8 पर शनि का प्रभाव होता है, जो महत्वाकांक्षा और परिणाम पर फोकस बढ़ाता है. इन दोनों का कॉम्बिनेशन कई बार ऐसा व्यवहार पैदा करता है, जिसमें व्यक्ति अपने फायदे के लिए रिश्तों की सीमाएं पार कर जाता है. बाहर से ये लोग मददगार दिखते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देते रहते हैं. (फोटो एआई) 

3.रिश्तों में क्यों बनती है दरार?

रिश्तों में क्यों बनती है दरार?
3

इन मूलांक के लोगों में एक पैटर्न देखा जाता है- वे लंबे समय तक किसी के साथ रह सकते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें लगता है कि अब उन्हें ज्यादा फायदा कहीं और मिलेगा, वे दिशा बदल लेते हैं. यही वजह है कि दोस्ती, पार्टनरशिप या ऑफिस रिलेशन में अचानक बदलाव देखने को मिलता है. सामने वाले को लगता है कि उसके साथ विश्वासघात हुआ है, जबकि दूसरी तरफ यह सिर्फ ‘प्रैक्टिकल फैसला’ माना जाता है. (फोटो एआई) 
 

4.पैसे और करियर में इसका असली असर

पैसे और करियर में इसका असली असर
4

दिलचस्प बात यह है कि यही व्यवहार कई बार इन्हें तेजी से आगे भी ले जाता है. ये लोग मौके पहचानने और जोखिम लेने में पीछे नहीं रहते, इसलिए बिजनेस और कॉर्पोरेट दुनिया में जल्दी ग्रोथ कर लेते हैं, लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है. अगर भरोसा टूटता है, तो नेटवर्क खराब होता है, और लंबे समय में करियर पर भी असर पड़ता है. यानी शॉर्ट टर्म में फायदा, लेकिन लॉन्ग टर्म में नुकसान की संभावना बनी रहती है. (फोटो एआई) 
 

5.छिपा हुआ कारण जो कम लोग समझते हैं

छिपा हुआ कारण जो कम लोग समझते हैं
5

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह सिर्फ धोखा देने की प्रवृत्ति नहीं, बल्कि असुरक्षा और जल्दी सफल होने की चाह भी होती है. इन मूलांक के लोग अक्सर अंदर से यह महसूस करते हैं कि अगर वे मौके का फायदा नहीं उठाएंगे, तो पीछे रह जाएंगे. यही सोच उन्हें ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर सकती है, जो दूसरों को गलत लगते हैं. (फोटो एआई) 
 

6.आपके लिए क्या है जरूरी सीख

आपके लिए क्या है जरूरी सीख
6

अगर आपके आसपास ऐसे लोग हैं, तो आंख बंद करके भरोसा करने की बजाय समझदारी से रिश्ते निभाना जरूरी है और अगर आपका खुद का मूलांक ऐसा है, तो यह समझना और भी जरूरी है कि भरोसा एक बार टूटे, तो उसे वापस बनाना मुश्किल होता है. थोड़ी पारदर्शिता और संतुलन न सिर्फ रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि आपकी छवि को भी लंबे समय तक सुरक्षित रखता है. (फोटो एआई) 

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों  के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement