धर्म
ऋतु सिंह | May 10, 2026, 06:19 AM IST
1. कुछ मूलांक के लिए मां ही उनकी ताकत होती है

आज के समय में जब कई परिवारों में भावनात्मक दूरियां बढ़ रही हैं और हर मां के मन में एक डर हमेशा रहता है कि उसका बच्चा उसका बुढ़ापे में साथ देगा या नहीं? अक्सर शादी के बाद लड़कों का अपनी मां के प्रति व्यवहार बदल जाता है लेकिन अगर आपके बच्चे का जन्म कुछ खास मूलांक पर हुआ है तो आपको ये डर खत्म कर लेना चाहिए. क्योंकि कि अंकशास्त्र में कुछ खास मूलांक पर बच्चों का मां के साथ सिर्फ रिश्ता नहीं होता, बल्कि उनकी मां उनकी सबसे बड़ी ताकत होती हैं. यही वजह है कि ये लोग जीवन के हर मोड़ पर मां का साथ निभाते हैं और उनकी चिंता कभी कम नहीं होने देते. (फोटो एआई)
2.मूलांक 2 वाले बच्चे मां की भावनाओं को सबसे जल्दी समझते हैं

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 माना जाता है. अंक ज्योतिष में इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से जोड़ा जाता है. यही कारण है कि ये लोग बेहद संवेदनशील और भावुक स्वभाव के होते हैं.
मूलांक 2 वाले बच्चे मां के चेहरे की उदासी बिना कुछ कहे समझ लेते हैं. चाहे वे कितने भी व्यस्त क्यों न हों, मां की तबीयत, उनकी जरूरतें और भावनाएं हमेशा इनके दिमाग में रहती हैं. शादी के बाद भी इनका अपनी मां से जुड़ाव कम नहीं होता. कई बार पार्टनर को भी लगता है कि ये मां से जरूरत से ज्यादा जुड़े हुए हैं.
विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे लोग मां की सलाह के बिना बड़े फैसले लेने में असहज महसूस करते हैं. यही कारण है कि मां के बिना इन्हें घर अधूरा लगता है. (फोटो एआई)
3.मूलांक 6 वाले बच्चे परिवार को सबसे ऊपर रखते हैं

6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इस मूलांक का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है. ये लोग रिश्तों को निभाने में बेहद ईमानदार माने जाते हैं. इनके लिए मां सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भावनात्मक सुरक्षा का केंद्र होती हैं.
मूलांक 6 वाले लोग अक्सर नौकरी या शादी के बाद भी मां को अकेला छोड़ना पसंद नहीं करते. अगर मां किसी परेशानी में हों तो ये अपने काम और निजी जिंदगी से पहले उन्हें प्राथमिकता देते हैं. यही वजह है कि ऐसे बच्चे परिवार को जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.
दिलचस्प बात यह है कि ये लोग मां की छोटी-छोटी पसंद का भी खास ध्यान रखते हैं. मां की खुशी इनके मूड और मानसिक शांति को सीधे प्रभावित करती है. (फोटो एआई)
4.मूलांक 9 वाले लोग मां के लिए सबसे ज्यादा लड़ने वाले माने जाते हैं

9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मंगल ग्रह से प्रभावित होने के कारण ये लोग मजबूत इरादों वाले और सुरक्षात्मक स्वभाव के होते हैं. अगर कोई मां के खिलाफ गलत बोले या उन्हें दुख पहुंचाए, तो ये सबसे पहले उनके लिए खड़े नजर आते हैं.
ऐसे लोग बाहर से कठोर दिख सकते हैं, लेकिन मां के मामले में बेहद नरम दिल होते हैं. कई बार ये अपने करियर, पैसे या आराम से ज्यादा मां की जरूरतों को महत्व देते हैं. यही कारण है कि परिवार में इन्हें सबसे जिम्मेदार संतान माना जाता है. (फोटो एआई)
5.मूलांक 7 वाले लोग मां से दूर होकर भी भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हैं

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग दिखने में शांत और निजी जिंदगी पसंद करने वाले होते हैं, लेकिन मां के प्रति इनका जुड़ाव बहुत गहरा होता है. ये लोग अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर नहीं करते, फिर भी मां की तकलीफ इन्हें अंदर से बेचैन कर देती है.
अक्सर देखा गया है कि मूलांक 7 वाले लोग दूर शहर या विदेश में रहने के बाद भी मां को रोज फोन करना नहीं भूलते. इनके लिए मां मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन का सबसे बड़ा स्रोत होती हैं. (फोटो एआई)
6.क्या सिर्फ मूलांक ही तय करता है मां-बच्चे का रिश्ता?

विशेषज्ञ मानते हैं कि किसी भी रिश्ते की मजबूती सिर्फ जन्मतिथि पर निर्भर नहीं करती. परवरिश, परिवार का माहौल और आपसी सम्मान भी उतना ही जरूरी होता है. हालांकि अंक ज्योतिष व्यक्ति के भावनात्मक स्वभाव और रिश्तों को समझने का एक दिलचस्प नजरिया जरूर देता है.
आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में यह विषय इसलिए भी लोगों को आकर्षित करता है क्योंकि हर मां यह चाहती है कि उसका बच्चा जिंदगी में कितना भी आगे बढ़ जाए, लेकिन उसके दिल में मां के लिए प्यार और सम्मान कभी कम न हो.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.