धर्म
ऋतु सिंह | Jan 25, 2026, 07:25 AM IST
1.इन राशियों का जन्म ही प्यार करने के लिए होता है

कुछ लोगों का प्यार रंग-रूप, साइज या उम्र से परे होता है. ये लोग जिससे प्यार करते हैं उसकी हर चीज उन्हें खास लगती है और इनका प्यार एक बार जिससे बंध गया वो आजीवन रहता है. समय-परिस्थिति या कोई घटना इनके प्यार को कम नहीं कर पाती हैं. क्योंकि इनका जन्म ही किसी को प्यार देने के लिए होता है. भले ही चाहे कोई इनको चाहे न चाहे ये जिसे चाह लेती हैं उसी की खुशी के लिए अपना जीवन समर्पित कर देती हैं. ऐसा नहीं कि ये केवल एक प्रेमी के रूप में ही प्यार किसी से करती हैं बल्कि ये माता-पिता, भाई-बहन या दोस्त किसी भी रूप में रहें इनका प्रेम जिससे जुड़ जाता है वो उसके लिए खुद को भूल जाती हैं.
2.ये रिश्तों को देती हैं महत्व

इनके लिए प्यार केवल कुछ पाने लिए नहीं होता है. ये प्योर लविंग होती हैं. इनको अपने माता-पिता, भाई-बहन या बच्चे से अगल लगाव हो जाए तो वह उसके साथ जीवन भर जुड़ी रहती हैं. इनके लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं और रिश्ते को बनाए रखने के लिए अक्सर आपनी खुशियों का भी बलिदान कर देती हैं.
3. साफ दिल और केयरिंग नेचर

इन राशियों का दिल बहुत साफ होता है और ये इतनी केयरिंग होती है कि लोगों को इनकी आदत लग जाती है. ये किसी स्वार्थ में किसी को प्यार नहीं करती बल्कि इसलिए करती हैं क्योंकि उनके लिए वो इंसान बेहत कीमती होता है. इनके मन में जो बात होती है, वही जुबान पर ही. ये कभी लाग-लपेट के बात नहीं करती हैं.
4. जिससे जुड़ती हैं दिल से जुड़ती हैं

ये राशियां जिससे जुड़ती हैं दिल से जुड़ती हैं और कई बार ये आदत उनके लिए परेशानी की वजह भी बन जाती है. क्योंकि ये तो दिल से जुड़त हैं लेकिन सामने वाला दिमाग से जुड़ता है. अक्सर ये रिश्ते में देने के लिए बनी होती हैं लेकिन लोग इनकी इस कमजोरी का फायदा उठाते हैं और स्वार्थ से जुड़ते हैं और जब मकसद पूरा नहीं होता तो ये लोग इन लोगों का दिल तोड़ देते हैं.
5.ये किसी का दर्द नहीं देख सकतीं

इनके लिए प्यार से बढ़कर कुछ नहीं होता है. ये राशियां धरती पर जन्म ही इसलिए लेती हैं कि ये प्यार बांट सकें और लोगों को प्यार का महत्व समझा सकें. यही कारण है कि अक्सर इनके साथ छल-धोखा भी होता है. ये किसी का दर्द नहीं देख सकतीं. भले ही कोई अनजान ही क्यों न हो ये किसी का दर्द अपना दर्द समझ कर उसे दूर करने के हर संभव प्रयास करती हैं.
6.ये सुख नहीं दुख की साथी होती हैं

अगर इन राशियों का कोई आपका दोस्त है तो एक बात दिमाग में फिट कर लें कि ये सुख नहीं दुख की साथी होती हैं. सुख में भले ये आपको अपने आस-पास न दिखें लेकिन दुख की घड़ी में ये हमेशा आपके साथ या पीछे खड़ी दिखेंगी. रिश्तों को संजो के रखना इनकी आदत होती है.
7.परिवार को देती हैं प्राथमिकता

इन राशियों के लिए जीवन की पहली प्राथमिकता उनका परिवार होता है. ये परिवार से जुड़ी होती हैं और इनके लिए परिवार से बढ़कर कुछ होता ही नहीं है. ये प्योर फैमेली मैन या वूमन होत हैं.
8.अगर नहीं मिला सम्मान तो

कर्क, सिंह, वृश्चिक, तुला, कुंभ और मीन ये 6 राशियां खुद को भूलकर दूसरों की मदद करने वाली होती हैं. इनका प्यार लोगों को कई जन्मों के बाद मिलता है लेकिन अगर जिसे ये चाहती हैं वहां अगर इनको सम्मान न मिला तो ये फिर वहां से डिटैच होने लगती हैं. क्योंकि इनको किसी भी रिश्ते से सिर्फ एक चीज की जरूरत होती हैं और वह है सम्मान. ये अपने सम्मान से समझौता कभी नहीं करतीं. इसलिए जहां इनका मान-सम्मान पर उंगली उठे या लोग इनके पीठ पीछे उपहास करते हैं वहां से ये चुपचाप निकल जाती हैं.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से