धर्म
Nitin Sharma | Jul 04, 2025, 11:39 AM IST
1.रेखाओं
अगर आप भी हाथ की लकीरों को किसी से पढ़वाना चाहते हैं तो अब यह आप खुद भी कर सकते हैं.इसके लिए सिर्फ हथेली में मौजूद रेखाओं को पहचानना होगा. आइए जानते हैं हथेली में मौजूद 5 रेखाएं, जो जीवन में सबसे महत्वपूर्ण साबित होती हैं. कई अहम संकेत देती हैं.
2.भाग्य रेखा
हथेली में एकदम नीचे (मणिबंध) से शुरू होने वाली एक रेखा मध्यमा उंगली की ओर बढ़ती है. यही पर शनि पर्वता होता है. हथेली में मौजूद इस रेखा को भाग्य रेखा कहा जाता है. इसे देखकर व्यक्ति के करियर से लेकर जीवन में मिलने वाली सफलता का पता लगाया जा सकता है. हथेली में मौजूद भाग्य रेखा जितनी गहरी और सीधी होती है. उतना ही शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि व्यक्ति का जीवन सुख समृद्धि के साथ कटेगा. वहीं इस रेखा का आड़ा तिरछा होना व्यक्ति के जीवन में मुश्किलों को दर्शाता है.
3.जीवन रेखा
जीवन रेखा हथेली में मौजूद सबसे अहम जरूरी रेखा होती है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यह रेखा अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच से निकलकर मणिबंध रेखा की तरफ जाती है.ण् इस रेखा के जरिए किसी भी व्यक्ति के हेल्थ और उसकी उम्र का अनुमान लगाया जा सकता है. इस रेखा का टूटा होना, जीवन में परेशानियों को दर्शाता है.
4.हृदय रेखा
हृदय रेखा यानी की हार्ट लाइन हमारी छोटी उंगली यानी कि कनिष्ठिका से शुरु होती है. इसका अंत मध्यमा और तर्जनी के बीच होता है. इस रेखा के जरिए हम किसी भी व्यक्ति के इमोशनल साइड और रिलेशनशिप का अनुमानल लगा सकते हैं. इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति डिसीजन मेकर है या फिर दूसरों के फैसलों पर काम करता है.
5.मस्तिष्क रेखा
यह रेखा अंगूठे और तर्जनी उंगली से निकलती है. इसे मस्तिष्क रेखा कहा जाता है. इसे देखकर पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति कितना बुद्धिमान और टैलेंटेड है. यही वजह है कि इस रेखा को मस्तिष्क रेखा या फिर बुद्धि रेखा कहा जाता है.
6.सूर्य रेखा
हथेली में रिंग फिंगर के नीचे सूर्य रेखा होती है. यह रेखा जितनी क्लियर होती है. इसे उतना ही शुभ माना जाता है. हालांकि यह रेखा बेहद भाग्यशाली लोगों की हथेली में ही होती है. इस रेखा के जरिए पता चलता है कि समाज में व्यक्ति का मान-सम्मान कितना मिलेगा. साथ ही भविष्य कैसा रहेगा.