धर्म
Nitin Sharma | May 15, 2026, 11:20 AM IST
1.सूर्य का गोचर

सूर्य का यह गोचर 15 मई को सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर हुआ है. ग्रहों के राजा सूर्यदेव वृषभ राशि में गोचर कर लेंगे. इन लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां, जिन्हें बेहद सावधान रहने की जरूरत है...
(Credit Image AI)
2.मिथुन राशि

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर का अशुभ प्रभाव मिथुन राशि वालों पर पड़ेगा. इन्हें जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कम ऊर्जा और प्रेरणा की कमी रहेगी. जीवन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना मुश्किल होगा. भाई बहन और पति पत्नी के संबंधों में भी अड़चन आ सकती है. इस समय में शांत और धैर्यवान रहना महत्वपूर्ण है. अपनी आंखों और समग्र स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
(Credit Image AI)
3.तुला राशि

सूर्य का गोचर तुला राशि वालों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. इस समय में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. शारीरिक दर्द या कमजोरी बढ़ सकती है. आर्थिक रूप से भी नुकसान होने की संभावना है. इस समय में निवेश करने से बचें. साथ ही जीवन में कोई भी फैसला बहुत ही सोच समझकर लें.
(Credit Image AI)
4.वृश्चिक राशि

सूर्य गोचर वृश्चिक राशि वालों में आक्रामकता और गुस्से को बढ़ाएगा. इससे व्यक्तिगत और वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. जिम्मेदारियों उठाना मुश्किल हो सकता है. आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी असहज महसूस कर सकती है. शांत और धैर्यवान रहना महत्वपूर्ण है. अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.
(Credit Image AI)
5.मकर राशि

सूर्य गोचर मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है. यह समय इनके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ज्योतिष की मानें तो इस समय में कोई भी बड़ा निवेश न करें. किसी से भी पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें. कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान पूरी तरह से शांत और व्यावहारिक रहें.
(Credit Image AI)
6.कुंभ राशि

सूर्य का गोचर कुंभ राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में बुरा प्रभाव डाल सकता है. पति पत्नी में अनबन के साथ ही रिश्तों में तनाव हो सकता है. इसके साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सांस संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. बहुत ज्यादा तनाव न लें. खासरूप से शरीर और रिश्तों को विशेष रूप से ध्यान रखनें की जरूरत है.
(Credit Image AI)
डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जनरुचि की जानकारी देना है. कृपया किसी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए डीएनए हिंदी उत्तरदायी नहीं है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से