Advertisement

Surya Grahan 2025: सूर्यग्रहण से इन 5 राशि वालों के जीवन में खड़ी हो जाएंगी मुश्किलें, 2 राशियों के लोग करेंगे मौज

इस साल ग्रहणों का सिलसिला अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है. 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण के बाद, 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. वैदिक पंचांग के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन पड़ रहा है. जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा.

Nitin Sharma | Sep 17, 2025, 02:34 PM IST

1.सूर्य ग्रहण का समय और प्रकृति

सूर्य ग्रहण का समय और प्रकृति
1

यह आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 बजे मिनट तक रहेगा. चूँकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा. हालांकि, ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहण का राशियों पर प्रभाव पड़ेगा.

Advertisement

2.कौन सी राशियां प्रभावित होती हैं

कौन सी राशियां प्रभावित होती हैं
2

यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र को प्रभावित करेगा. इसलिए इसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा. इस घटना का प्रभाव विशेष रूप से पाँच राशियों पर गहरा पड़ेगा.

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि
3

आपको करियर में कठिनाइयां, निजी जीवन में तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

4.कन्या राशि

कन्या राशि
4

सूर्य ग्रहण इसी राशि में हो रहा है, इसलिए कन्या राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, बड़े निवेश से दूर रहें और मानसिक तनाव कम रखने का प्रयास करें.

5.मीन राशि 

मीन राशि 
5

रिश्तों और आर्थिक स्थिति में अस्थिरता रह सकती है. आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी.

6.वृषभ और तुला राशि 

वृषभ और तुला राशि 
6

आर्थिक रूप से लाभदायक समय. आपको करियर में नए अवसर और प्रगति मिल सकती है. वहीं नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग. धन में वृद्धि होगी और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.

7.ग्रहण संदेश

ग्रहण संदेश
7

सितंबर महीने में सिर्फ़ 15 दिनों के अंतराल में दो बड़े ग्रहण पड़ रहे हैं. इस दौरान हर राशि के जातकों को धैर्य के साथ अपना दैनिक जीवन जीने की ज़रूरत है. कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, तो कुछ को नए रास्ते खोलने का अवसर मिलेगा.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement