धर्म
Aman Maheshwari | Jul 16, 2025, 12:17 PM IST
1.मूलांक 1

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख के जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है. यह स्मार्ट अंदाज वाले होते हैं. इन लड़कों से लड़किया प्रभावित होती हैं.
2.मूलांक 3

3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. यह लोग मजाकिया, बुद्धिमान और समझदार होते हैं. इनमें दिल जीतने की कला होती है. यह लड़के इस कला से लड़कियों का दिल जीत लेते हैं.
3.मूलांक 5

किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. यह लोग एक्टिव और एनर्जी से भरे होते हैं. यह लोग लड़कियों को बेहद आकर्षित करते हैं.
4.मूलांक 6

6 मूलांक वालों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ होता है. यह लोग प्यार, सुंदरता और कला से जुड़े होते हैं. लड़कियां इनकी ओर जल्दी खिंच जाती हैं.
5.मूलांक 9

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. इन लड़कों का स्ट्रॉन्ग और प्रोटेक्टिव नेचर लड़कियां खूब पसंद करती हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से