Advertisement

Shukra Gochar 2026: इस ग्रह के मकर में प्रवेश करते ही इन 4 राशियों के जातकों की बढ़ जाएंगी मुश्किलें

सभी नौ ग्रहों का समय समय पर एक से दूसरी राशि और नक्षत्रों में गोचर चलता रहता है, लेकिन ग्रहों के गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है.ऐश्वर्य के लग्जरी देने वाले शुक्र ग्रह का गोचर होने जा रहा है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. 4 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह समय बेहद कठीन होगा

नितिन शर्मा | Jan 12, 2026, 08:06 AM IST

1.शुक्र का गोचर

शुक्र का गोचर
1

शुक्र का गोचर मकर राशि में 12 जनवरी 2026 की रात 3 बजकर 57 मिनट पर मकर राशि में होगा. इसके बाद शुक्र 2 फरवरी की देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक मकर राशि में ही रहेंगे. यहां से ये कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसका प्रभाव से 4 राशियों के जातकों के जीवन में मुश्किलें भर जाएगी. तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement

2.कर्क राशि

कर्क राशि
2

कर्क राशि में शुक्र सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से हैं. शुक्र इस गोचर के प्रभाव से आपको अपमान झेलना पड़ सकता है. समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है. परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आप अपने ऐशो आराम पर कुछ ज्यादा ही खर्चा कर सकते हैं, जो आने वाले में गलती का एहसास करायेगा. शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए माता पिता का आशीर्वाद जरूर लें.

3.सिंह राशि

सिंह राशि
3

शुक्र ग्रह सिंह राशि के छठे भाव में विराजमान होंगे. इस स्थान का संबंध हमारे मित्र, शत्रु और स्वास्थ्य से है. इसलिए शुक्र के गोचर से आपको मित्रतों से निराशा मिल सकती है. वहीं शत्रु हावी हो सकते हैं. हालांकि आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी. शुक्र की शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिए घर की महिलाओं को बालों में गोल्डन कलर की हेयर क्लिप लगाने की सलाह दें.

4.तुला राशि

तुला राशि
4

शुक्र ग्रह तुला राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं. यह स्थान भवन, भूमि, वाहन और माता से जुड़ा होता है. ऐसे में यह आपको आर्थिक और माता के लिए शारीरिक नुकसान पहुंचा सकता है. 2 फरवरी तक आपको आर्थिक रूप से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपके भौतिक सुख-साधनों में कमी आ सकती है. शुक्र के अशुभ परिणामों से बचने के लिए मंदिर में रूई का गुप्त दान करें.

5.मकर राशि

मकर राशि
5

शुक्र मकर राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे. इसका संबंध व्यक्ति के शरीर और मुख से है. शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको परिवार में किसी प्रकार की परेशानी महसूस हो सकती है. इसकी वजह आपका खराब व्यवहार हो सकता है. इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. ऐसे में शुक्र के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए सात अनाज का दान जरूर करें. 

डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement