Advertisement

Shiv Puran Katha Niyam: शिव पुराण सुनने वाले लोगों को इन 7 नियमों का जरूर करना चाहिए पालन, इसी के बाद मिलता है पूर्ण फल

देवों के देव महादेव भगवान शिव आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं. महादेव भक्तों के एक लोटा जल, फल और फूल अर्पित करने से प्रसन्न हो जाते हैं. इसके अलावा अगर आप शिवपुराण सुन ले तो यह अच्छा होता है, लेकिन शिव पुराण कथा सुनने वाले व्यक्ति को कथा शुरू होने से लेकर अंत होने तक नियमों का पालन करना होता है.

Nitin Sharma | Jul 16, 2025, 05:16 PM IST

1.आइए जानते हैं शिवपुराण सुनने के क्या क्या नियम हैं

आइए जानते हैं शिवपुराण सुनने के क्या क्या नियम हैं
1

शिवपुराण में भगवान शिव का सार बताया गया है. मान्यता है कि पूरी आस्था के साथ शिवपुराण सुनने और नियमों का पालन करने मात्र से व्यक्ति के सभी काम बन जाते हैं. आइए जानते हैं इसके नियम...

Advertisement

2.दीक्षा ग्रहण के बाद ही सुननी चाहिए शिवपुराण

दीक्षा ग्रहण के बाद ही सुननी चाहिए शिवपुराण
2

जानकारों की मानें जिन लोगों ने दीक्षा नहीं ली है. उन लोगों को शिवपुराण सुनने का पूर्ण फल की प्राप्ति नहीं होती है. दीक्षा लेने के बाद ही शिवपुराण कथा का सुनना और कहना चाहिए.

3.शिवपुराण कथा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

शिवपुराण कथा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
3

शिवपुराण कथा सुनने वाले व्यक्ति को इसके शुरू होने से लेकर अंत तक कुछ चीजों का बेहद ध्यान रखना चाहिए. इनमें ब्रह्मचर्य का पालन, जमीन पर सोना, पत्तल में खाना और प्रतिदिन कथा समाप्त होने के बाद ही अन्न ग्रहण करना शामिल है.

4.सात्विक भोजन ग्रहण करें

सात्विक भोजन ग्रहण करें
4

शिवपुराण कथा सुनने के दौरान व्यक्ति को सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए. इसके अलासा तामसिक भोजन से लेकर शराब अन्य किसी भी तरह के नशे से दूर रहना चाहिए.

5.इन चीजों का करना चाहिए सेवन

इन चीजों का करना चाहिए सेवन
5

शिवपुराण कथा सुनने वाले व्यक्ति को दिन में एक बार जौ, तिल, चावल से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. इस समय में भूलकर भी तामसिक भोजन प्याज, लहसुन न करें. 

6.इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान
6

शिवपुराण कथा सुनने के दौरान किसी का अपमान या निंदा न करें. घर में शांति रखें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. दान-दक्षिणा दें. ऐसा करने से व्यक्ति को भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement