Advertisement

Funeral Procession: रास्ते में अर्थी का दिखना अशुभ नहीं, सौभाग्य का है संकेत! तुरंत करें ये काम 

Funeral Procession: कई लोग रास्ते में अर्थी का दिखना शुभ मानते हैं, तो कुछ लोग अशुभ. लेकिन, आपको बता दें कि रास्ते में अर्थी का दिखना सौभाग्य का संकेत माना जाता है. ऐसी स्थिति में तुरंत ये काम करना चाहिए. 

Abhay Sharma | May 24, 2025, 02:42 PM IST

1.ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है शुभ 

ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है शुभ 
1

ज्योतिषशास्त्र में भी रास्ते में शव यात्रा को देखना बेहद शुभ बताया गया है. मान्यता है कि अगर आप किसी काम के लिए जा रहे हैं और अचानक सड़क पर अर्थी दिख जाए, तो वह काम पूरा हो जाता है.

Advertisement

2.गलती से बढ़ सकती हैं मुसीबतें

गलती से बढ़ सकती हैं मुसीबतें
2

हालांकि, कई लोग रास्ते में अर्थी देखने के दौरान कुछ गलतियां भी कर बैठते हैं, जिससे जीवन में मुसीबतें बढ़ती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं रास्ते में अर्थी दिखने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए. 

3.इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान
3

अगर आपको रास्ते में अर्थी दिखे तो तुरंत रुक जाएं और हाथ जोड़कर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें, कुछ क्षण मौन रहें और श्रद्धा व्यक्त करें. इसके बाद धीरे-धीरे और सम्मानपूर्वक आगे बढ़ें. मन में सकारात्मक विचार रखें. संभव हो तो, अपनी श्रद्धा अनुसार कुछ दान करने का संकल्प ल सकते हैं.

4.भूलकर भी न करें ये गलतियां 

भूलकर भी न करें ये गलतियां 
4

अर्थी को देखकर मुंह फेर लेना, हंसना, या किसी भी प्रकार का अनादर दिखाना अशुभ होता है. इसके अलावा चलती हुई अर्थी के सामने से निकल जाना या उसका रास्ता काटना, शोर-शराबा करना, मन में नकारात्मक विचार रखना सही नहीं माना जाता है. इसलिए ये गलतियां नहीं करनी चाहिए. 

5.करें ये काम 

करें ये काम 
5

अर्थी देखने के तुरंत बाद भोजन करना अशुद्ध माना जा सकता है. इसलिए, अर्थी देखने के कुछ देर बाद ही कुछ खाना चाहिए, इसके अलावा अर्थी को पीठ दिखाकर आगे बढ़ना भी असम्मानजनक माना जाता है. ऐसी स्थिति में आपको कुछ क्षण रुककर, मृतक आत्मा के लिए प्रार्थना करना चाहिए और फिर आगे बढ़ना चाहिए. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement