धर्म
Nitin Sharma | Jul 11, 2025, 01:44 PM IST
1.क्या खूबियां होती हैं

सावन में जन्मे लोगों को बेहद खास माना जाता है. कहा जाता है इन लोगों पर महादेव की खास कृपा होती है. यही वजह है कि इनमें कई ऐसी खूबियां हैं, जिन्हें पहचानकर लोग इन पर मोहित हो जाते हैं.
2.रचनात्मक होते हैं सावन में जन्मे लोग

भगवान शिव का महीना यानी सावन में जन्मे लोग बहुत रचनात्मक होते हैं. ये लोग संगीत, अभिनय के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इसमें ये लोग शिखर तक पहुंचते हैं. अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं.
3.ईमानदार होते हैं

सावन में जन्में लोग किसी से धोखाधड़ी नहीं करते. ये बेहद ईमानदार होते हैं, जिस किसी से भी ये नजदीकी बनाते हैं. उनका जीवनभर साथ देते हैं. यही वजह है कि इन्हें सामाजिक स्तर पर भी खूब मान सम्मान मिलता है.
4.दूसरे की परेशानी को भी मानते हैं अपना

सावन में जन्मे लोग बेहद भावुक प्रवृति के होते हैं. ये दूसरे के दुख को भी अपने दुख की तरह महसूस करते हैं. यही वजह है कि ये अपने करीबियों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.
5.करियर और शिक्षा में आगे

ये लोग शिक्षा पाने से लेकर करियर में कुछ बड़ा करते हैं. ये खासकर शिक्षक बनते हैं और बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने में मदद करते हैं. ये क्रिएटिव फील्ड में जल्द सफल होते हैं.
6.पारिवारिक जीवन

घर परिवार में सावन में जन्में लोग एक लीडर भूमिका निभाते हैं. अगर ये घर के बड़े हों तो अपनी बातों से सबको आसानी से प्रभावित कर लेते हैं. ये लोग अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाते हैं. इनसे कभी बचते नहीं हैं.