धर्म
Nitin Sharma | Jun 24, 2025, 11:25 AM IST
1.महादेव की कृपा

इस साल सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होगी. सावन का महीना 9 अगस्त 2025 तक रहेगा. इस दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करना बेहद शुभ होता है. व्रत करने मात्र से महादेव की कृपा प्राप्त होती हैं. वहीं इससे पहले घर में रखी इन चीजों को बाहर कर दें. अन्यथा आपको व्रत का फल प्राप्त नहीं हो पाएगा.
2.घर की करें साफ सफाई

सावन माह शुरू होने से पहले ही घर की साफ सफाई जरूर कर लें. इसके साथ ही पूजा स्थल को अच्छे साफ कर इसमें गंगाजल छिड़कें. इससे नकारात्मकता बाहर हो जाती है.
3.इन चीजों को कर दें बाहर

अगर आप के घर में सिगरेट या शराब रखी हुई है तो सावन माह की शुरुआत से पहले इसे बाहर कर दें. इसके अलावा तामसिक भोजन जैसे प्याज और लहसुन को भी किचन से निकाल दें. इन चीजों की वजह से वास्तु दोष लगता है. व्यक्ति को पूजा का फल प्राप्त नहीं होता.
4.खंडित मूर्तियां

अगर आपके घर के अंदर मंदिर या फिर किसी भी अन्य कोने में खंडित मूर्तियां रखी हैं तो सावन शुरू होने से पूर्व ही इन्हें नदी में प्रवाहित कर दें. इसके अलावा मिट्टी में भी दबा सकते हैं.
5.जमीन पर करें सोने की व्यवस्था

सावन का महीना आस्था, भक्ति और संयम का होता है. इस माह में व्रत करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. इस दौरान सावन माह में अपने सोने की व्यवस्था जमीन पर कर लें.
6.ये हैं सावन सोमवार की तारीखें

इस साल सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से होगी. इस पूरे माह में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे. इनमें पहला सोमवार 14 जुलाई, दूसरा सोमवार 21 जुलाई, तीसरा सोमवार 28 जुलाई और चौथा सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा.