Advertisement

Sawan Month 2025: सावन माह में सुहागिन महिलाओं को जरूर करने चाहिए ये 5 श्रृंगार, भगवान देते हैं अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

सावन का महीना महादेव को समर्पित होता है. इस माह में भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए शिव-पार्वती का पूजन करती हैं. इससे भगवान शिव मनोकामना की पूर्ति करते हैं. उनका सुहाग भी हमेशा अमर रहे.

Nitin Sharma | Jul 18, 2025, 05:24 PM IST

1.हरे रंग के कपड़े धारण करें

हरे रंग के कपड़े धारण करें
1

सावन में हरे रंग का प्रकृति से भी गहरा नाता है. इस माह में हरियाली नजर आती है. इसलिए सावन में हरे रंग का खास महत्व माना गया है. शास्त्रों के अनुसार सावन में यदि महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इससे भोलेनाथ और माता पार्वती प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.

Advertisement

2.हरी चूडियां होती हैं शुभ

हरी चूडियां होती हैं शुभ
2

हिंदू धर्म में हरी चूड़ियों को सुहाग का प्रतीक माना गया है. इन्हें धारण करने से मां पार्वती प्रसन्न होती हैं. दांपत्य जीवन में सुख शांति और खुशहाली आती है.

3.सावन में लगाएं मेहंदी

सावन में लगाएं मेहंदी
3

सावन माह में सुहागिन महिलाओं को मेहंदी जरूर लगानी चाहिए. इससे भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है. पति पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है. संंबंधों में प्यार बढ़ता है.

4.माथे पर बिंदी

माथे पर बिंदी
4

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं का श्रृंगार बिंदी के बिना अधूरा माना जाता है. सावन के महीने में सुहागिनों को बिंदी जरूर लगानी चाहिए. अगर सावन में हरे रंग की बिंदी लगाई जाए तो भगवान शिव सुहाग की रक्षा करते हैं.

5.पैरों में आलता लगाना होता है शुभ

पैरों में आलता लगाना होता है शुभ
5

पैरों में आलता सुहागिन महिलाओं का मुख्य श्रृंगार माना गया है. सावन के महीने में महिलाओं को पैरों में आलता लगाना चाहिए. इससे मां पार्वती प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं.

6.Disclaimer

Disclaimer
6

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement