धर्म
Nitin Sharma | Jul 17, 2025, 01:42 PM IST
1.इन चीजों का दान

हिंदू धर्म में दान को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है. वहीं सावन के महीने में दान पुण्य करने से घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है, लेकिन गलती से भी इस महीने में इन 5 चीजों का दान करना अशुभ होता है. इससे व्यक्ति को जीवन में परेशानी और तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
2.नमक का दान

सावन के महीने में व्यक्ति को गलती से भी नमक का दान नहीं करना चाहिए. नमक का संबंध राहु से बताया गया है. ऐसे में सावन के महीने में नमक दान करने से व्यक्ति को आर्थिंक तंगी और समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
3.भगवान शिव की मूर्ति

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है. इस महीने में गलती से भी किसी को भगवान शिव की मूर्ति नहीं देनी चाहिए. इसे आप घर में लाकर रख सकते हैं. साथ ही इसकी पूजा अर्चना करें. इससे भगवान आपकी इच्छाओं को जल्द पूर्ण करते हैं.
4.सावन में शीशे का दान

सावन के महीने में शीशे या शीशे से बनी किसी भी चीज का दान नहीं करना चाहिए. इसी के साथ एलिमुनियम से बनी चीजों का दान करना भी गलत माना जाता है. इसकी वजह इन दोनों की चीजों का संबंध राहु से होना है.
5.सावन में न करें चांदी का दान

सावन के महीने में व्यक्ति को चांदी या इससे बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए. इससे व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता ह. वहीं चांदी धारण करना बेहद शुभ होता है.
6.सावन में पुराने वस्त्रों का दान

सावन महीने में नये कपड़ों का दान करना भी बेहद शुभ होता है. इस महीने में पुराने कपड़े दान करने व्यक्ति को श्राप और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है.
7.Disclaimer

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.