Advertisement

Sawan 2025: सावन में शिवलिंग पर दिन के अनुसार अर्पित करें ये अनाज, मिलेगी हर समस्या से छुट्टी

सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास होता है. इस महीने में महादेव की पूजा अर्चना करने के साथ ही शिवलिंग पर अनाज अर्पित करने से अच्छे फलों की प्राप्ति होती है, लेकिन किस दिन कौन सा अनाज अर्पित किया जाये. यह जानना बेहद जरूरी है. इसके अलावा इनसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

Nitin Sharma | Jul 15, 2025, 10:34 AM IST

1.गेहूं 

गेहूं 
1

रविवार के दिन शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करने से संतान की प्राप्ति होती है. परिवार में सुख शांति और खुशहाली आती है.

Advertisement

2.उड़द की दाल 

उड़द की दाल 
2

धन में वृद्धि के​ लिए सावन में शनिवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल और उड़द की दाल अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से पापों की नाश होती है. इसे मन शांत रहता है. 

3.जौ अर्पित करें

जौ अर्पित करें
3

शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर जौ अर्पित करने चाहिए. इससे रोग और शोक से मुक्ति मिलती है. व्यक्ति को जीवन में आ रही परेशानियां खत्म हो जाती हैं.

4.चने की दाल

चने की दाल
4

वैवाहिक दोष दूर करने के लिए सावन माह में गुरुवार के दिन शिवलिंग पर चने की दाल अर्पित करनी चाहिए. इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.

5.अरहर की दाल

अरहर की दाल
5

अगर खूब मेहनत के बाद भी धन नहीं मिल रहा है तो बुधवार के दिन शिवलिंग पर अरहर की दाल शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिए. इससे कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है. घर में बरकत बढ़ती है.

6.मूंग की दाल

मूंग की दाल
6

सावन माह में मंगलवार के दिन मूंग की दाल अर्पित करनी चाहिए. इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है. साथ ही नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है. हर काम में सफलता मिलती है.

7.चावल अर्पित करें

चावल अर्पित करें
7

सावन के सोमवार को शिवलिंग पर चावल चढ़ाना शुभ होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्यक्ति को धन धान्य की प्राप्ति होती है. व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं.

Advertisement
Advertisement

Advertisement