धर्म
ऋतु सिंह | May 11, 2026, 11:28 AM IST
1.राहु और केतु की स्थिति बड़े उतार-चढ़ाव का संकेत दे रही है

क्या पिछले कुछ समय से अचानक तनाव, काम में रुकावट या फैसलों में उलझन महसूस हो रही है? ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार 11 मई यानी आज से राहु और केतु की स्थिति कुछ राशियों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव लाने जा रही है. कहा जा रहा है कि इस ग्रह स्थिति का असर सिर्फ मानसिक शांति पर नहीं, बल्कि नौकरी, बिजनेस और पारिवारिक रिश्तों पर भी पड़ सकता है.
ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है. जब इनकी विशेष स्थिति बनती है तो कई लोग इसे जीवन में भ्रम, अचानक बदलाव और मानसिक दबाव से जोड़कर देखते हैं. माना जा रहा है कि यह प्रभाव लंबे समय तक रह सकता है, इसलिए कुछ राशियों के लोगों को जल्दबाजी से बचने और धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है. (फोटो एआई)
2.वृषभ राशि वालों के लिए क्यों बढ़ सकता है काम का दबाव?

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में सावधानी का संकेत दे सकता है. मेहनत करने के बावजूद परिणाम देर से मिलने की स्थिति मानसिक थकान बढ़ा सकती है. ऑफिस राजनीति, प्रतिस्पर्धा या भरोसे से जुड़े मुद्दे भी परेशान कर सकते हैं. ज्योतिष मान्यतओं के अनुसार इस दौरान निवेश या साझेदारी वाले फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए. खास बात यह है कि कई बार ग्रहों का डर नहीं, बल्कि तनाव में लिया गया गलत फैसला ज्यादा नुकसान पहुंचा देता है. इसलिए धैर्य यहां सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है. (फोटो एआई)
3.कर्क राशि वालों को भावनात्मक फैसलों से बचने की सलाह

कर्क राशि के लोग स्वभाव से भावुक माने जाते हैं और यही बात इस समय उन्हें ज्यदा प्रभावित कर सकती है. छोटी बातों पर चिंता, रिश्तों में गलतफहमी या मन में असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है. विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे समय में लोग कई बार बिना सोचे प्रतिक्रिया दे देते हैं, जिसका असर परिवार और काम दोनों पर पड़ता है. इसलिए इस अवधि में अपनी बात सोच-समझकर रखना और गुस्से में निर्णय लेने से बचना बेहतर माना जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि ज्योतिष में ग्रहों का असर जितना मनसिक स्थिति पर माना जाता है, उतना ही व्यवहार और निर्णय क्षमता पर भी जोड़ा जाता है. (फोटो एआई)
4.वृश्चिक राशि वालों के लिए पैसा और रिश्ते बन सकते हैं चिंता की वजह

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आने वाला समय खर्च और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर चुनौतीपूर्ण होने जा रहाा है. अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है, जबकि निजी जीवन में किसी फैसले को लेकर दबाव महसूस हो सकता है. इस दौरान यात्रा और वाहन चलाने में भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. कई ज्योतिष विशेषज्ञ मानते हैं कि ग्रहों की ऐसी स्थिति में लोग जल्दबाजी या ओवर कॉन्फिडेंस में गलतियां ज्यदा करते हैं. यानि यह समय डरने का नहीं, बल्कि सतर्क रहकर फैसले लेने का माना जा रहा है. (फोटो एआई)
5.कुंभ राशि वालों को क्यों संभालकर चलने की जरूरत है?

कुंभ राशि में राहु की स्थिति को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि इस राशि के लोगों को काम में अचानक रुकावट, आर्थिक उलझन या मानसिक बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है. निवेश, नौकरी बदलने या बड़े आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंच सकती है. साथ ही स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भी परेशानी बढ़ा सकता है. हालांकि ज्योतिष जानकार यह भी कहते हैं कि हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए किसी भी भविष्यवाणी को अंतिम सत्य मानने की बजाय इसे एक संकेत की तरह देखना चाहिए. (फोटो एआई)
6.राहु-केतु को लेकर इतने गंभीर क्यों होते हैं?

भारतीय ज्योतिष में राहु और केतु को रहस्य, भ्रम और अचानक बदलाव का कारक माना गया है. जब इनकी स्थिति बदलती है तो लोग अपने जीवन की घटनाओं को इससे जोड़कर देखने लगते हैं. कई बार ऐसे दौर में लोग मानसिक रूप से पहले से ज्यादा सतर्क हो जाते हैं. इसका सकरात्मक असर यह भी हो सकता है कि वे खर्च, रिश्तों और करियर के फैसले अधिक सोच-समझकर लें. यानि ग्रहों का प्रभाव मानें या न मानें, लेकिन यह समय आत्मनियंत्रण, धैर्य और समझदारी से काम लेने की याद जरूर दिलाता है. (फोटो एआई)
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.