Advertisement

Rahu Ketu Bad Effects Remedies: घर में इन पौधों को लगाने से बैन हो जाती है राहु केतु की एंट्री, संभाले नहीं संभलता पैसा

ज्योतिष में नौ ग्रहों में से दो छाया ग्रह हैं. इनका कई बार शुभ तो कुछ समय अशुभ प्रभाव भी पड़ता है. ऐसे में कुछ उपाय आपको कुप्रभावों से बचा सकती है. इसके लिए सबसे अच्छा उपाय घर में इन दो पौधों को लगाना है. आइए जानते हैं कैसे छाया ग्रह राहु और केतु के कुप्रभावों से बचा जा सकता है.

Nitin Sharma | Sep 09, 2025, 10:04 AM IST

1.राहु और केतु

राहु और केतु
1

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु और केतु को छाया ग्रह है. किसी भी व्यक्ति की कुंडली में इन दोनों ग्रहों का अशुभ प्रभाव जीवन में बाधा उत्पन्न करता है. इसकी वजह से लोगों को आर्थिक तंगी और समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कुछ उपाय कर आप इनके अशुभ प्रभव से मुक्ति पा सकते हैं.

Advertisement

2.घर में लगाएं नीम का पेड़

घर में लगाएं नीम का पेड़
2

शास्त्रों में घर के अदर कुछ पौधों को लगाना बेहद शुभ माना गया है. इनमें नीम भी शामिल है. यह सेहत के साथ ही आपको कुप्रभाव से बचा सकते हैं. इसकी वजह नीम का संबंध शनि, मंगल और केतु से है. ये पौधा घर की नकारात्मकता को दूर करता है. इसके साथ ही सकारात्मकता लेकर आता है. नीम का पेड़ राहु के कारण होने वाली मानसिक अशांति और आर्थिक समस्याओं को दूर करता है.

3.अनार का पेड़

अनार का पेड़
3

अनार का पेड़ कुंडली में लगे राहु और केतु के दुष्प्रभावों को दूर करता है. अगर आप भी इन दोनों ग्रहों के दुष्प्रभाव को झेल रहे हैं तो घर के अंदर अनार का पेड़ लगा लें. इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. यह पौधा समृद्धि, उर्वरता, और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है.

4.इस दिशा में लगाना चाहिए अनार का पेड़

इस दिशा में लगाना चाहिए अनार का पेड़
4

अनार के पेड़ को घर के अंदर उत्तर या फिर उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. ये घर में धन प्राप्ति के रास्ते खोलता है. इसके साथ ही राहु-केतु के बुरे प्रभाव को कम करता है.

5.घर के अंदर लगाएं क्रिस्टल ग्रिड

घर के अंदर लगाएं क्रिस्टल ग्रिड
5

राहु केतु के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए घर के अंदर दक्षिण-पश्चिम दिशा में क्रिस्टल ग्रिड लगा लें. ऐसा करने से छाया ग्रह राहु-केतु की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है.

6.कुत्ते को खिलाएं रोटी 

कुत्ते को खिलाएं रोटी 
6

अगर आपकी कुंडली में राहु और केतु का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है तो नियमित रूप से कुत्ते को रोटी खिलाना शुरू कर दें. ऐसा करने से राहु और केतु के दोष दूर हो जाते हैं. 

7.जरूर करें पूजा पाठ

जरूर करें पूजा पाठ
7

इसके अलावा राहु और केतु की समस्याओं को दूर करने के लिए मां दुर्गा की पूजा और जप करें. इसके साथ ही नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें. राहु के बीज मंत्र (ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: का जप करने से राहु शुभ स्थिति में आने लगता है. इससे व्यक्ति की खाली जेब भी भर जाती है. इनकम के सोर्स बढ़ते हैं.

Disclaimer: यह खबर सामान्य और कार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement